Saturday, April 27, 2024
spot_img
Homeअन्यअशोक विहार -कांग्रेस छोड़कर गए कार्यकर्ताओं से हरि शंकर गुप्ता ने की...

अशोक विहार -कांग्रेस छोड़कर गए कार्यकर्ताओं से हरि शंकर गुप्ता ने की घर वापसी की अपील 

-दिल्ली दर्पण संवाददाता 

दिल्ली। दिल्ली नगर निगम चुनावों में अब कुछ ही समय शेष है। आम आदमी पार्टी जहाँ कांग्रेस  के कुछ बड़े नामों को आप में शामिल कर  माहौल बनाने की तयारी में है वहीँ कांग्रेस नेता “आप” में शामिल अपने पुराने कार्यकर्ताओं और नेताओं से घर वापसी की अपील कर  रही है।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री और पूर्व विधायक हरि शंकर गुप्ता ने आप में शामिल हुए कार्यकर्ताओं कहा है की वे सरकारी पद के प्रलोभन में आकर विचार विहीन और बेबुनियाद सिद्धांतों  वाली पार्टी को छोड़ कर घर वापसी कर लें। केजरीवाल की कोई पार्टी नहीं है बल्कि महज के छलावा है। इसकी कोइ उम्र नहीं है यह मौसमी पार्टी है। 

कांग्रेस नेता हरि शंकर गुप्ता ने अपने कार्य कर्ताओं से कहा कि कांग्रेस आज चुनावी द्रष्टिकोण से कमजोर जरूर हुयी है लेकिन संघठानिक नजरिये से आज वह यथा स्थिति में है। कांग्रेस आज भी एक  र्सवश्रेष्ठ राष्ट्रीय एकता तथा धर्मनिरपेक्ष विचारधारा से जुड़ा अति विशाल संघठन है। इसके कार्यकर्ताओं की पंक्ति इतनी विशाल है कि इसे समाप्त नहीं किया जा सकता। कांग्रेस भारतीय राजनीति का पर्याय है.यह अटल है इसे बदला नहीं जा सकता। 

हरि शंकर गुप्ता ने आम आदमी पार्टी और बीजेपी सत्ता की मृगतृष्णा से ग्रषित बताते हुए कहा की इन राजनैतिक दलों भारत की प्राथमिकटों से कोई मेल नहीं है जबकि कांग्रेस एक सार्वभौमिक सत्य है। हर देशवासी को कांग्रेस में अपना अक्स नजर आता है। कांग्रेस छोड़कर जो भी कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी या बीजेपी में शामिल हुए है वे खुद को वहां अपमानित महसूस कर रहे है। लिहाज़ा घर वापसी में संकोच नहीं होना चाहिए। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments