Friday, April 26, 2024
spot_img
Homeब्रेकिंग न्यूज़यहां शॉपिंग काम्प्लेक्स का नाम हुआ श्री अटल बिहारी वाजपेयी

यहां शॉपिंग काम्प्लेक्स का नाम हुआ श्री अटल बिहारी वाजपेयी

डिम्पल भारद्वाज, संवाददाता

पश्चिम विहार,दिल्ली।। भारतवर्ष के पूर्व प्रधानमंत्री और अटल बिहारी वाजपेयी जो भारत रत्न से भी नवाज़े जा चुके हैं। उनकी आज 96वीं जयंती है। जिसे बीजेपी के सभी नेता, कार्यकर्ता और संघ के लोग पूरी गर्मजोशी के साथ मना रहे हैं। जहां इस मौके पर मौजूदा प्रधानमंत्री ने देश को संबोधित किया। तो वहीं दुसरी तरफ 19 हज़ार किसानों के खाते में एक ही समय में 18 हजार करोड़ रुपये ट्रांसफर किये गये।

तो वहीं दुसरी और देश के कोने-कोने में भी बीजेपी अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस को अलग-अलग तरीके से मना रही है। इसी कड़ी में पश्चिम विहार से निगम पार्षद नीरज गुप्ता ने भी एक खास कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में भाजपा के कई प्रमुख नेता मौजूद रहे जिसमें केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, सह प्रभारी दिल्ली प्रदेश डॉ. अल्का गुर्जर, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता, उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर जय प्रकाश, नेता सदन योगेश वर्मा, पूर्व विधायक श्याम लाल गर्ग, जिला अध्यक्ष राजकुमार भाटिया, निगम पार्षद वार्ड नंबर 67 विनीत वोहरा प्रमुख थे।

कार्यक्रम में खास यह था की निगम पार्षद नीरज गुप्ता ने एक शोपिंग कॉम्पलेक्स का नामकरण कर श्री अटल बिहारी वाजपेयी काम्प्लेक्स रखा गया है। जिसकी प्रसंशा इलाके के सभी लोग बड़-चढ़ कर रह रहे हैं। जब इस बारे में नीरज गुप्ता से बात की गयी तो उन्होंने बाताया की उनका सपना था की इस बेनाम शोपिंग कॉम्पेलेक्स का नामकरण स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर किया जाए। जो इस साल पूरा हो गया है।

नीरज गुप्ता ने कहा की अटल बिहारी वाजपेयी ने बीजेपी नाम का एक बीज बोया था जो आज एक वटवृक्ष के रुप में समूचे भारत में अपनी शाखाएं फैला चुका है। काम्पलेक्स में अटल बिहारी वाजपेयी की एक प्रतिमा भी लगाई गयी है। जो सभी के एक प्रेरणा स्त्रोत से कम नहीं है।   

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments