Saturday, May 11, 2024
spot_img
Homeब्रेकिंग न्यूज़क्या खत्म हो गई MCD कर्मचारियों की हड़ताल ?

क्या खत्म हो गई MCD कर्मचारियों की हड़ताल ?

काव्या बजाज, संवाददाता

नई दिल्ली।। MCD कर्मचारी 7 जनवरी से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर थे। करीब 23 दिन हड़ताल चलने के बाद इस पर विराम लगाया गया। जिसके बाद दिल्ली में फैली गंदगी कई जगह से साफ भी की गई। लेकिन यूनियन के कुछ लोगों ने सफाई कर्मचारियों को काम करने से रोका और जगह – जगह पर गंदगी भी फैलाई।

जब हमने कर्मचारियों से बात करने की कोशिश की तो उनका कहना था कि यूनियन के कुछ लोग उन्हें काम करने से रोक रहे हैं। क्योंकि अभी तक उनकी सभी मांगे पूरी नहीं की गई। मौके पर मौजूद यूनियन के लोगों ने कहा कि वह काफी लंबे समय से सरकार और निगम से मांग कर रहे हैं कि उनकी नौकरी पक्की की जाए। लेकिन सरकार उनकी मांग मानने को तैयार नहीं है।

उनका कहना है कि कर्मचारी 20 – 20 साल से MCD के लिए कार्य कर रहे हैं। जिसके बावजूद ना उन्हें पक्का किया जा रहा है और ना ही कभी उनका वेतन उन्हें समय पर मिलता है। जिसकी वह से काफी दुविधाओं ने उन्हें घेर रखा है। और इसी वजह से वह दिल्ली में जगह – जगह प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार को चेतावनी देते हुए उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं की जाएंगी तब तक वह हड़ताल करेंगे। हड़ताल की वजह से दिल्ली की सड़कों का हाल पहले ही कूड़े से बेहाल है जिसपर कर्मचारियों की यह चुनौती लोगों के लिए मुश्किलें पैदा कर सकती हैं। अब आगे देखना यह होगा कि सरकार कर्मचारियों की मांगे मानती है या लोगों को ऐसे ही परेशानियां झेलनी पड़ेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments