Friday, May 17, 2024
spot_img
Homeब्रेकिंग न्यूज़दिल्ली: सुल्तानपुरी में महिला का मोबाइल लूट कर रफूचक्कर हुई महिला गिरफ्तार

दिल्ली: सुल्तानपुरी में महिला का मोबाइल लूट कर रफूचक्कर हुई महिला गिरफ्तार

नेहा राठौर, संवाददाता

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के सुल्तानपुरी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक लूटपाट का वीडियो सामने आया है, जिसमें सरेआम एक युवती दूसरी महिला से रास्ते में मारपीट कर उसका मोबाइल लूटते हुए दिखाई दे रही है।

वीडियो में एक पिंक शर्ट वाली महिला फोन पर बात करते हुए कुछ सामान लेकर अपने घर जा रही थी, उसी दौरान एक महिला पीछे से आती है और फोन पर बात कर रही महिला से मारपीट करना शुरू कर देती है और कुछ देर बाद उसका मोबाइल लेकर रफू चक्कर हो जाती है। घटना के तुरंत बाद सुल्तानपुरी थाना में इसकी FIR दर्ज कराई गई। जिसके बाद पुलिस ने वहां लगे सीसीटीवी की जांच के आधार पर इस सनसनीखेज लूट को अंजाम देने वाली महिला पता लगाया।

आरोपी महिला का नाम ज्योति बताया जा रहा है। जो मंगोलपुरी इलाके की रहने वाली है। आरोपी महिला को पुलिस ने लूट के मोबाइल और उन्हीं कपड़ों में गिरफ्तार किया जो उसने लूट के दौरान पहने हुए थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments