Friday, April 26, 2024
spot_img
Homeराजनीतिमुंडका पॉलिटिक्स-2 -"धृतराष्ट्र बने विधायक धर्मपाल" खबर पर ,कार्यकर्ताओं ने किया...

मुंडका पॉलिटिक्स-2 -“धृतराष्ट्र बने विधायक धर्मपाल” खबर पर ,कार्यकर्ताओं ने किया धन्यवाद, सुनील ने बताया झूठ

दिल्ली दर्पण ब्यूरो 

दिल्ली, मुंडका। ” आप ” कार्यकर्ताओं का कष्ट -पुत्र मोह में धृतराष्ट्र बने हुए है विधायक धर्मपाल  लाकड़ा” शीर्षक से दिल्ली दर्पण टीवी पर प्रकाशित खबर समस्त इलाके में चर्चा का विषय बनी हुयी है। बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों और आम आदमी पार्टी  कार्यकर्ताओं ने दिल्ली दर्पण टीवी का धन्यवाद किया कि “आप ” कार्यकर्ताओं के दिल के दर्द को दिल्ली दर्पण ने सामने रखा। फ़ोन करने वालों की शिकायत विधायक धर्मपाल लाकड़ा से कम उनके बेटे सुनील लाकड़ा से ज्यादा थी। फ़ोन करने वाले ज्यादातर लोगों ने यह स्वीकार किया कि सुनील  फ़ोन पर सभी लोगों और कार्यकर्ताओं से  विधायक की हैसियत से ही बात करते है। धर्मपाल लाकड़ा खुद कहतें है कि इलाके की समस्याओं और विकास कार्यों के लिए सुनील लकड़ा से ही सम्पर्क करें। वे ही विधायक के घोषित प्रतिनिधि है। सुनील जब भी फ़ोन पर आम लोगों और कार्यकर्ताओं से बात करते है तो सुनील लाकड़ा के लहजे में अकड़ और अभिमान ज्यादा होता है। परेशान कार्यकर्ता या किसी स्थानीय शख्स ने यदि दो-तीन बार फ़ोन कर दिया तो उसे खूब  खरी खोटी सुननी पड़ती है। सुनील लाकड़ा का एक डायलॉग कई बार सुना जाता है “मुझे सावदा वाला समझ रखा है क्या ? ” लोगों को यह समझ नहीं आता कि सावदा वाले से उनका अभिप्राय क्या है ? 

उक्त खबर पर विधायक धर्मपाल लकड़ा के नजदीकी लोगों सहित खुद उनके पुत्र सुनील लाकड़ा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। धर्मपाल लाकड़ा के पुत्र सुनील लाकड़ा ने ‘दिल्ली दर्पण टीवी’ की खबर को गलत बताते हुए कहा कि उनके परिवार में कहीं कोई मनमुटाव नहीं है। टिकट को लेकर कभी भी नवीन और उनके बीच कोई विवाद नहीं रहा। यह सब परिवार में फुट डालने के मकसद से झूठी खबर फैलाई गयी है। उक्त खबर पर सुनील लाकड़ा को केवल इस बात पर ऐतराज है कि उनके और उनके भाई नवीन के बीच विधायक की टिकट को लेकर कहीं कोइ विवाद था। सुनील लाकड़ा ने तो दिल्ली दर्पण टीवी और उनके विरोधियों पर झूठी खबर फैलाकर उनकी छवि खराब करने का आरोप तक लगा दिया। ‘दिल्ली दर्पण टीवी’ सुनील लाकड़ा के इन आरोपों को गलत बता रहा है। ‘दिल्ली दर्पण टीवी ‘ के प्रबंध निदेशक  राजेंद्र स्वामी ने कहा कि मीडिया पर सबका हक़ है। दिल्ली दर्पण  की कोशिस रहती है की वह दर्पण की तरह ही सबको सच  दिखाये। यह सबकी आवाज है ,उनकी भी आवाज है जो डर या लालच की वजह से खुलकर नहीं बोल पा रहे है।

Mundka Politics -1 ,यह भी पढ़े –आप ” कार्यकर्ताओं का कष्ट -पुत्र मोह में धृतराष्ट्र बने हुए है विधायक धर्मपाल लाकड़ा

विधायक साहब और उनके बेटे सुनील की भी आवाज है। वे भी चाहे जो आरोप ‘दिल्ली दर्पण पर’ जो लगाएं ,उन्हें भी खुले दिल से प्रकाशित करेंगे। जनहित में जो अच्छे कार्य उनके द्वारा किये जा रहे है ,योजनाएं है, उसे भी प्रकाशित करेंगे। ‘दिल्ली दर्पण टीवी’ भी “आप ” कार्यकर्ताओं की आवाज बनकर विधायक धर्मपाल लाकड़ा से भी अपील करता है कि वे कभी कभी खुद भी जनता दरबार लगाएं जिसमें जनता और कार्यकर्ताओं के साथ  वे केवल खुद बैठें हो। यदि वे नियमति रूप से ऐसा करेंगे तो जन भावना से अवगत हो सकेंगे। लेकिन लगता है वे मन बना चुकें है कि उनकी रूचि अब राजनीती में नहीं है। वे खुद कहतें है कि उनकी इच्छा  है कि सुनील ही आगे आने वाले समय में मुंडका का विधायक बनें। धर्मपाल यह सब खुलकर और स्पष्ट रूप से कहतें है। हद और हैरत तो यह है कि इलाके के सभी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं को सख्त हिदायत है कि पोस्टर और होर्डिंग में वे सुनील की फोटो जरूर लगायें। सुनील लाकड़ा को घोषित रूप से विधायक प्रतिनिधि लिखा और कहा जाता है।

 मुंडका के आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता सुनील के व्यवहार से डरे रहतें है। विधायक साहब के मुँह से सुनील को आगे बढ़ाने की बात जब ये कार्यकर्ता सुनते है तो उनका डर और बढ़ जाता है। बकौल एक कार्यकर्ता ” सुनील से ज्यादा अच्छा व्यव्हार तो नवीन का है ” नवीन चुनावों के दौरान जहाँ जहाँ प्रचार में गए लोगों ने उनके व्यवहार को सराहा। कार्यकर्ताओं का दर्द है की उनके इलाके का निगम पार्षद अनिल लाकड़ा और विधायक धर्मपाल -सुनील लाकड़ा के बीच भी 36 का आंकड़ा रहता है। इसकी वजह से भी कार्यकर्ताओं को असुविधा होती है। हमारे पाठक और दर्शक हमें लगातार सूचना और शिकायतें दे रहे है। हम इस मुहीम को लगातार जारी रखेंगे। मुंडका पॉलिटिक्स में मौजूद इस फोड़े को फोड़ने से जो मवाद निकली है उस पर जब तक मरहम लगाकर ठीक न हो जाये , मुंडका पॉलिटिक्स ही नहीं हर क्षेत्र में हम आपको खबर देते रहेंगे और आपसे खबर लेते भी रहेंगे।आपके साथ मिलकर सबकी खबर लेते भी रहेंगे। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments