Friday, April 26, 2024
spot_img
Homeअन्यदिल्ली: MCD चुनावों की रेस में उतरी दिल्ली प्रदेश भाजपा, इस महिने...

दिल्ली: MCD चुनावों की रेस में उतरी दिल्ली प्रदेश भाजपा, इस महिने करेगी जनसंपर्क कार्यक्रम

नेहा राठौर

दिल्ली में आगामी नगर निगम चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने अपनी तैयरियों करनी शुरू कर दी है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के बाद अब दिल्ली प्रदेश भाजपा भी रण में कूद पड़ी है। भाजपा इस महिने बड़े पैमाने पर जनसंपर्क कार्यक्रम शुरू करने जा रही है। इस दौरन वह 11.000 छोटी और माध्यम जनसभाओं के जरिए दिल्ली के मतदाताओं से जुड़कर अपने प्रचार को आगे बढ़ाएगी।

इस पर प्रदेश भाजपा के महासचिव हर्ष मल्होत्रा ने शनिवार को बताया कि यह कार्यक्रम 15 सितंबर से शुरू हो जाएगा। इसके लिए पार्टी ने 21 सदस्यीय कार्यकारी समितियों का गठन करके करीब 14,000 बूथ स्तर की इकाइयों को पहले ही मजबूती से तैयार  कर लिया है, जिनका काम हर घर तक पहुंचना होगा।

उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम हमारे कार्यकर्ताओं और उनके इलाके के निवासियों के बीच दोतरफा बातचीत पर आधारित होगा। इस कार्यक्रम के दौरान जिन बिंदुओं पर बात की जाएगी, हमने उसकी एक सूची तैयार की है। इसमें मोदी सरकार की विभिन्न योजनाओं के जरिए लोगों को जो वास्तिवक लाभ मिले है उसे उजागर किया जाएगा।

ये भी पढ़ें करोड़ों की संपत्ति मुफ्त में बांटने जा रही है भाजपा – सौरभ भारद्वाज

मल्होत्रा ने कहा कि कार्यक्रम में सामज के सभी वर्गों के साथ दिल्ली में बसे देश के अन्य क्षत्रों के लोगों पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा और यह काम पार्टी के समर्पित मोर्चे और प्रकोष्ठ को सौंपा जाएगा। इनमें हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वांचल,अल्पसंख्यक, व्यापारी, पेशेवर, महिलाएं, सिख, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, आदि शामिल हैं।

बता दें कि भाजपा का दिल्ली के तीनों निगमों पर 2007 से ही काबिज है। वहीं “आप” लगातार उस पर भ्रष्टाचार के आरोप लागकर बेदखल करने की कोशिश में जुटी हुई है।

उन्होंने कहा कि हम इस एक महीने में अपने संगठन के जरिए 11,000 बैठकें करने का लक्ष्य बना रहे हैं। ये बैठके छोटी होंगी, जिसमें शहर के हर गली— मोहल्ले के सिर्फ 10-15 व्यक्ति ही शामिल होंगे।

वहीं, ब्लॉक कार्यकारी समिति के सदस्य इसमें पन्ना प्रमुख के रूप में भी काम करेंगे, जिसके मतलब है ये अपने आस पास के क्षेत्र की मतदाता सूची में शामिल सभी घरों को करव करेंगे। इस दौरान मल्होत्रा ने केजरीवाल की विफलताओं को उजाकर करते हुए, उन पर कई निशाने भी साधे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments