Saturday, April 27, 2024
spot_img
Homeअन्यदिल्ली: प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर प्लास्टिक मुक्त भारत की और...

दिल्ली: प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर प्लास्टिक मुक्त भारत की और एमसीडी ने चलाया अभियान

नेहा राठौर

दिल्ली में शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी के 71वें जन्मदिवास के अवसर पर सांसद डॉ. हर्षवर्धन ने केशवपुरम क्षेत्र में स्थित छोटू राम धर्मशाला में प्लास्टिक निस्तारण को लेकर किए गए कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में स्थायी समिति के अध्यक्ष जोगी राम जैन, केशवपुरम जोन के चेयरमैन योगेश वर्मा, क्षेत्रीय उपायुक्त विक्रम मलिक, RAW के पदाधिकारी समेत स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

इतना ही नहीं इस अवसर पर डॉ, हर्षवर्धन ने नागरिकों के साथ मिलकर केक भी काटा। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्लास्टिक मुक्त भारत के सपने को साकार करने का हम सभी ने संकल्प लिया है। इससे हमारा पर्यावरण भी सुरक्षित होगा और हमें स्वच्छ वातावरण भी मिल पाएगा। उन्होंने आगे कहा कि यह अभियान पूरे देश में चलाया जा रहा है। इसके लिए बस जनता का साथ चाहिए और हमें इस बात की बहुत खुशी है कि इस अभियान में हमें जनता का भरपूर सहयोग मिल रहा है।

ये भी पढ़ें  – दिल्ली में शिरोमणी अकाली दल का बीजेपी पर हल्ला बोल, कृषि कानूनों के खिलाफ निकाला मार्च

वहीं स्थायी समिति के अध्यक्ष जोगी राम जैन ने कार्यक्रम आयोजित करने और उसे सफल बनाने के लिए वहां मौजूद RWA के पदाधिकारियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि आज पूरा देश पीएम के सपने को अपने सपने की तरह देख रहा है। इसी के मद्देनजर पीएम द्वारा चलाई गई मुहिम प्लास्टिक मुक्त भारत व स्वच्छ भारत अभियान को साकार करने के लिए समय-समय पर अभियान चलाये जा रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान केशवपुरम जोन के चेयरमैन योगेश वर्मा ने इस अभियान के बारे में बताया कि स्थानीय फेडरेशन ऑफ RAW  के साथ मिलकर उनके द्वारा इस तरह के कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नॉथ एमसीडी में जो कंपनी इस अभियान में हमारे साथ लगी हुई है। वह घर-घर जाकर बेकार प्लास्टिक को इकट्ठा करने का काम करेगी, जिसके बाद बेकार प्लास्टिक को रिसाइकल कर फिर से इस्तेमाल में लाया जा सकेगा।

वहीं कार्यक्रम में शामिल अशोक विहार से RAW फेडरेशन के अध्यक्ष एच. सी. गुप्ता ने कहा कि इस काम में आर.डब्ल्यू.ए. फेडरेशन के सभी पदाधिकारी व कर्मचारी बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत नागरिकों को जागरूक करने के लिए घरों में फ्री में डस्टबिन बांटे जायेंगे व एन.जी.ओ के की मदद से घर डस्टबिन से कूड़ा इकट्ठा करने का काम भी किया जायेगा।  

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments