Saturday, April 27, 2024
spot_img
Homeअन्यशाहरुख के कारण किया जा रहा है आर्यन को टारगेट’: शत्रुघ्न सिन्हा

शाहरुख के कारण किया जा रहा है आर्यन को टारगेट’: शत्रुघ्न सिन्हा


बबीता चौरसिया

मुबंई। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों अपने बेटे आर्यन खान के ड्रग केस के चलते सुर्खियों में हैं, लेकिन इस मुश्किल घड़ी में भी कई लोगों का साथ शाहरुख के साथ रहा हैं। अब दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा भी शाहरुख के समर्थन में सामने आए हैं।


शत्रुघ्न सिन्हा ने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान केस पर अपनी राय रखी हैं। उन्होंने कहा कि, “हम यह नहीं कह सकते कि यह उनका धर्म है जो रास्ते में आया है, पर कुछ लोग इस विषय को इस्तेमाल करने में लगे हैं जो कि बिल्कुल सही नहीं है। जो कोई भी भारतीय है वह भारत माता का बेटा है और संविधान के अधीन बराबर है। शाहरुख खान सबसे बड़ी वजह हैं जिनके लिए उनका बेटा टारगेट किया जा रहा है। कई और भी नाम हैं जैसे मुनमुन धमेचा और अरबाज मर्चेंट पर उनके बारे में कोई बात नहीं कर रहा हैं।

ये भी पढ़ें  – 2 से 18 साल के बच्चों को वैक्सीनेशन की मंजूरी


ड्रग केस में किया दीपिका को टारगेट


एक्टर शत्रुघ्न ने आगे कहा कि- “पिछली बार जब ऐसा हुआ था तब दीपिका पादुकोण पर फोकस किया जार रहा था, जबकि और भी नाम थे लेकिन दीपिका पर ही फोकस था। इस बार वे आर्यन खान के साथ, खेल रहे हैं क्योंकि वह शाहरुख खान का बेटा है और उन्हें एक्टर के साथ समझौता करने का मौका मिल गया है।”


नतीजों के डर से रहते है सेलेब्स चुप


शत्रुध्न सिन्हा ने अपने एक इंटरव्यू में सेलेब्स की चुपी पर बात की है। उन्होंने कहा था कि- “अगर बॉलीवुड का कोई शख्स इस मामले पर कुछ कहता है और उसके जो नतीजे होंगे उसपर सरकार कुछ कर पाएगी। इस तरह के केसेज में, हमारे लोगों को चोट पहुंची है। घर के बाहर प्रदर्शन हुआ है इसलिए वह कुछ कहने से बचते हैं। जब आप कास्टिंग काउच या ड्रग्स पर बात करते हैं तो आप उस इंडस्ट्री में लोगों की तादाद से उन्हें जज करते हैं।” 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments