Friday, April 26, 2024
spot_img
Homeअपराधस्वरूप नगर में हाथापाई के दौरान हुई एक व्यक्ति की मौत

स्वरूप नगर में हाथापाई के दौरान हुई एक व्यक्ति की मौत

बबीता चौरसिया

नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में हाथापाई की घटना सामने आई है। यहां पर शुक्रवार को हुई हाथापाई में एक 22 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति के घायल हुआ। जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। मृतक की पहचान अंकित जायसवाल के रूप में हुई थी।


जानकारी के मुताबिक जब सूचना मिलने पर पीसीआर वैन घटनास्थल पर पहुंची तब वहां एक व्यक्ति बेहोश पड़ा मिला। जिसे तुरंत बाबू जगजीवन राम मेमोरियल अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एक दूसरे पीड़ित व्यक्ति की पहचान आनंद कुमार झा के रूप में हुई है, जो इस विवाद में घायल हो गया था। उसे बुराड़ी के संत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ेंछठ महापर्व के घाट और वेदी निर्माण कार्य पीक पर, लोगों में उत्साह


बता दें कि पुलिस ने मामले की जांच के दौरान कई सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालीं और स्थानीय लोगों से पूछताछ करने के बाद आरोपी व्यक्तियों की पहचान निखिल पाल, विजय उर्फ चाउमिन, सुशील उर्फ सिंटू और अशोक के रूप में की गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके खून से सने कपड़े भी बरामद कर लिए गए हैं। फिलहाल पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments