Friday, April 26, 2024
spot_img
Homeअन्यदिल्ली विधानसभा का दो दिवसीय सत्र 3 जनवरी से

दिल्ली विधानसभा का दो दिवसीय सत्र 3 जनवरी से

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा का दो दिवसीय सत्र तीन जनवरी से होगा। सोमवार को जारी किये गये एक सरकारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गयी है।
बताया गया है कि दिल्ली विधानसभा का दो दिवसीय सत्र विधायी कार्य करने के लिए तीन जनवरी से शुरू होगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की है कि दिल्ली मंत्रिमंडल ने दिल्ली अध्यापक विश्वविद्यालय की स्थापना को मंजूरी दी है तथा इस पर एक विधेयक आगामी सत्र में विधानसभा में पेश किया जाएगा।

ये भी पढ़ें – आज कर्मचारियों का बहुत शोषण हो रहा है-जयकिशन, उपाध्यक्ष, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस


विधानसभा के बुलेटिन में कहा गया है कि माननीय सदस्यों को सूचित किया जाता है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली क्षेत्र की सातवीं विधानसभा के दूसरे सत्र का चौथा हिस्सा तीन जनवरी 2022 को विधानसभा सभागार में पूर्वाह्न 11 बजे शुरू होगा।


बुलेटिन के अनुसार विधानसभा की बैठक अंतरिम रूप से 3-4 जनवरी के लिए तय की गयी है तथा कामकाज की आकस्मिक स्थिति के अनुसार उसकी अवधि बढ़ायी जा सकती है।
बुलेटिन के मुताबिक कोविड महामारी को देखते हुए सदस्यों के लिए मास्क लगाना तथा आपस में दूरी रखना जरूरी होगा। उनके पास कोविड टीकाकरण या कोविड निगेटिव जांच प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments