Friday, April 26, 2024
spot_img
Homeअपराधअशोक विहर -नार्थ वेस्ट की "तेजस्वनी" की मुस्तैदी ने दबोचा वाहन चोरों...

अशोक विहर -नार्थ वेस्ट की “तेजस्वनी” की मुस्तैदी ने दबोचा वाहन चोरों का गैंग, 3 बाइक के साथ 4 गिरफ्तार

-दिल्ली दर्पण ब्यूरो 

महेंद्र पार्क। नार्थ वेस्ट जिला के ‘ऑपरेशन सजग ‘ में डीसीपी ऊषा रंगनानी की तेजस्वनी बहुत कमाल दिखा रही है। ताज़ा मामला महेंद्रा पार्क थाना क्षेत्र का है। यहाँ की तेज़ तर्रार तेजस्वनी एक ऑटो लिफ्टर गैंग का भंड़फोड़ कर गैंग के चार वाहन चोरों को गिफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से एक बटनदार चाकू सहित चोरी की 3 मोटरसाइकल भी बरामद की है। 

 नार्थ वेस्ट जिले में यह ऐसी पहली घटना नहीं है. इससे पहले भी जिले की महिला पुलिस बीट स्टाफ अपने पुरुष सहयोगियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर तरह अपराधियों और अपराधों पर लगाम लगा रही है। कई थाना क्षेत्रों में आम जनता के बीच ये महिला बीट स्टाफ और उनकी कार्यशैली चर्चा का विषय बनी हुयी है। नार्थ वेस्ट डीसीपी ऊषा रंगनानी भी अक्सर मीडिया व  सार्वजानिक रूप से अपनी इन तेजस्वनियों की बहादुरी और साहस की गर्व से चर्चा व प्रशंसा करती नजर आती है। ताज़ा मामले में डीसीपी ऊषा रंगनानी के अनुसार 9 जनवरी की शाम महिला एएसआई विजय लक्ष्मी ,महिला सिपाही रुबिश और ज्योति अपने पुरुष सहयोगियों हवलदार राहुल हुड्डा और सिपाही जितेंद्र के साथ महेंद्रा पार्क थाना क्षेत्र के मंगल बाजार रोड पर पिकेट पर तैनात थी। उसी दौरान उन्होंने संदिग्ध हालत में मोटरसाइकल पर घूमते दो युवकों को रोकने का इशारा किया तो वे रुकने के बजाये भागने लगे,लेकिन पुलिस की मुस्तैदी ने उन्हें दबोच लिया। 


पकडे गए दोनों युवकों से पूछताछ की गयी तो उन्होंने कबूल किया कि वे मोटरसाइकल की चोरी करते है। इन मोटरसाइकल को देश के अलग अलग राज्यों में बेचते है। पूछताछ में उन्होंने बताया की रात नौ बजे उनके दो और सहयोगी करण सिंह और सनी  चोरी की एक बाइक बेचने के लिए उनसे जहांगीर पूरी मेट्रो स्टेशन के पास मिलाने आने वाले है। महेंद्रा पार्क थाना पुलिस ने जिन चार वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है उनमें परविंद्र सिंह उर्फ़ हैप्पी, गुरमीत सिंह, कर्ण सिंह, और परविंद्र सिंह है। सभी की उम्र 21 से 24 वर्ष के बीच है। इनमें कर्ण ,गुरमीत और सनी सिंह दिल्ली के चंद्र विहार के रहने वाले है। जबकि परविंदर सिंह जहांगीर पूरी का रहने वाला आदतन अपराधी है। परविंदर सिंह पर अलग अलग थानों में वाहन चोरी के 5 मुकदमें है। इनके कब्जे से बरामद तीन मोटरसाइकल निहाल विहार,समय पुर बदली और महेंद्रा पार्क थाना क्षेत्र से चुराई गयी है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments