Saturday, April 27, 2024
spot_img
Homeअन्यWazir Pur- सावन पार्क वार्ड में माहौल क्या है ? किसके सपने...

Wazir Pur- सावन पार्क वार्ड में माहौल क्या है ? किसके सपने होंगे साकार ?

दिल्ली दर्पण ब्यूरो 

वज़ीर पुर।। दिल्ली के वज़ीर पुर विधान सभा का सावन पार्क वार्ड महिला से अब महिला आरक्षित हो गया है। नेताओं को उम्मीद थे कि यह वार्ड अब सामान्य वार्ड हो जाएगा लेकिन जैसे ही चुनाव आयोग की रोटेशन लिस्ट आये उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया। यहाँ से मौजूदा निगम पार्षद  बीजेपी से मंजू खंडेलवाल है।आरक्षित होने पर अब उनके सामने वज़ीर पुर वार्ड संख्या 75 की ओर देखने के आलावा और कोई रास्ता नहीं है। अब बीजेपी को यहाँ से प्रत्याशी तलाशने में पसीने आ रहे है। यही वजह है कि यहाँ से ज्यादातर स्थानीय नेता अपनी अपनी पत्नियों को लाने का मन बना रहे है। यहाँ से पूर्व निगम पार्षद देवराज , बीजेपी के ही पुराने कार्यकर्ता मूल चंद ,दिशांत आनंद अपनी अपनी पत्नियों को सामने ला रहे है। इनमें से नाम जिला महिला मोर्चा की प्रमुख पदाधिकारी कल्पना आनंद का भी जोर शोर से लिया जा रहा है। देवराज स्व. मांगेराम गर्ग के पुत्र सतीश गर्ग गुट के माने जाते है। अब बात करते है आम आदमी पार्टी की, जैसे ही निमाड़ी वार्ड महिला आरक्षित से सामान्य हुआ नीतू की नजर सावन पर पर गड गयी। नीतू आज़ाद ने यहाँ से विकास को प्रमोट किया और खुद सावन पार्क में कूद पड़ी। नीतू आज़ाद ने यहाँ से अपना प्रचार और जन सम्पर्क अभियान जोर शोर से शुरू कर अपनी दावेदारी दिखा दी है। यहाँ से बाकी दावेदार ज्यादातर नाम कोली समाज से है। इनमें प्रदीप कोली की पत्नी हेमा कोली ,विधायक के नजदीक प्रदीप कुमार की पत्नी ,सावन पार्क से राम कोली की पत्नी,सूरज की पत्नी का नाम चर्चा में है।

neetu azad hema koli

 यहाँ दम दावेदार ही नहीं लगा रहे है बल्कि मुकाबला स्थानीय विधायक राजेश गुप्ता और नार्थ एमसीडी में नेता विपक्ष विकास गोयल के बीच भी है। यहाँ नीतू आज़ाद विकास गोयल के गुट की है तो प्रदीप कुमार विधायक खेमे के कहे जा रहे है। दोनों अपने अपने लोगों को टिकट दिलाने में दम लगा रहे है। इस वार्ड में कोली समाज के लोगों की संख्या खासी है लिहाज़ा प्रदीप कोली की संभावना भी इस समीकरण में बन सकती है। 

ये भी पढ़ेंबच्चों में पढ़ाई के प्रति रूझान बढ़ाने के लिए योगेश वर्मा द्वारा ”वेलकम बैक टू स्कूल” कार्यक्रम आयोजित

Congress dawedar

अब बात करें कांग्रेस की, बीजेपी और आप के संभावित प्रत्याशियों के होर्डिंग और पोस्टर्स से जहाँ इलाका पटा पड़ा है वहां कांग्रेस बिलकुल नदारद नजर आ रही है। काफी समय तक खुद कांग्रेस की स्थानीय नेता किसी प्रत्याशी का नाम नहीं बता पा रहे थे। खबर है कि सावन पार्क वार्ड से कांग्रेस के पूर्व निगम प्रत्याशी रहे बेनी प्रसाद की पुत्र वधु की भी चर्चाएं जोर शोर से है। खुद बेनी प्रसाद ने भी इससे इंकार नहीं किया है। एक मजबूत संभावना यह भी है की कांग्रेस यहाँ से अपनी पूर्व निगम पार्षद सोनिया को टिकट दे। सोनिया की छवि भी अच्छी है और कांग्रेस के पास इसके अतिरिक्त और कोई चेहरा तो फिलहाल नजर नहीं आ रहा है।  

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments