Friday, April 26, 2024
spot_img
Homeदिल्ली NCRछतरपुर में बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया, 73वां राजस्थान स्थापना दिवस

छतरपुर में बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया, 73वां राजस्थान स्थापना दिवस

दिल्ली दर्पण टीवी
नई दिल्ली।
दिल्ली के छतरपुर क्षेत्र में राजस्थान मित्र मंडल कोरोना महामारी के कारण दो साल बाद 73 वां राजस्थान स्थापना दिवस इस बार बहुत धूम धाम के साथ मनाया गया |
राजस्थान मित्र मंडल का यह चौथा आयोजन था | राजस्थान मूल के सांसद , केंद्रीय मंत्री सहित कई गणमान्य लोग भी बड़ी संख्या में शामिल हुए | प्रमुख सदस्यों में लोक सभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने भी शामिल होकर सभी को बधाई दी | स्थापना दिवस में राजस्थान मूल के हजारों लोग अपने परिवार सहित शामिल हुए |

यह भी पढ़ें- दिल्ली में बढ़ रहा रंगदारी का आतंक, 1 करोड़ के लिए वृद्ध को मारी गोली

लोगों की मौजूदगी और वहां का माहौल देख कर यह प्रतीत हो रहा था कि जैसे एक बहुत बड़ा परिवार एक साथ मिलकर अपने प्रान्त का स्थापना दिवस मना रहा हो|


स्थापना दिवस में लगभग 8000 से ज्यादा लोग शामिल हुए | मित्र मंडल के सदस्य सभी का स्वागत पटका पर पगड़ी पहनाकर कर रहे थे | स्थापना दिवस के मंच पर लोक गीत , लोक संगीत , लोक नृत्य जैसे कार्यक्रम भी हुए | अधिकतर सभी लोग अपनी पारम्परिक वेशभूषा पहने हुए नज़र आए | जिससे पता चल रहा था कि लोगों को आज भी अपनी परम्पराओं से कितना प्यार है | स्थापना दिवस में मौजूद सभी लोग अपने लोक गीत संगीत और नृत्य का आनंद लेते नज़र आए | मित्र मंडल के संयोजक कनिष्क यादव के साथ हुई एक बातचीत में उन्होंने अपनी उम्मीद ज़ाहिर करते हुए कहा कि, निकट भविष्य में इस समारोह में 20 हज़ार से भी ज्यादा लोगों के जुड़ने की उम्मीद है |


देश के सबसे बड़े हॉस्पिटल एम्स में काम कर रहे राजस्थान मूल के लोगों ने परस्पर मेल जोल और एक दूसरे की मदद करने के मकसद से छोटा सा समूह बनाया था | जो कि आज राजस्थान मित्र मंडल के रूप में विशाल परिवार बन गया है| आज इस परिवार से दिल्ली में ही 10 हज़ार से ज्यादा लोग जुड़े है जिनमें बड़े बड़े अधिकारी , कर्मचारी , वकील , डॉक्टर , पत्रकार ,प्रोफेसर के साथ साथ आम राजस्थानी भी शामिल है| आयोजन में इतनी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए लेकिन फिर भी वहां अनुशासन और अपनेपन की कमी दिखाई नहीं दी |

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments