Saturday, April 27, 2024
spot_img
Homeदिल्ली NCRभ्रष्टाचार के मुद्दे पर AAP नेता का भाजपा पर हमला

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर AAP नेता का भाजपा पर हमला

दिल्ली दर्पण टीवी
नई दिल्ली।
आम आदमी पार्टी नेताओ ने भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भ्रष्टाचार को लेकर कार्रवाई न करने के आरोप लगाए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। इस बात पर AAP ने कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन पर दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता द्वारा भ्रष्टाचार के लगाए गए आरोप पर भी पलटवार किया है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में आज से बैंकों का समय बदला

पार्टी ने एक प्रेटनोट जारी कर यह भी कहा कि आप देश की राजनीति को बदलने के लिए प्रतिबद्ध है, इसके लिए भाजपा के हाथों हमें चाहे किसी भी तरह की प्रताड़ना का सामना करना पड़े, चाहे उनके गाली-गलौज का सामना करना पड़े पर हम स्कूल व अस्पताल बनवाते रहेंगे और वंचितों के उत्थान के लिए लड़ते रहेंगे। पार्टी ने कहा कि जब आप की दिल्ली में 49 दिन की सरकार बनी थी, तब भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने अपनी पूरी क्षमता से काम किया और भाजपा के कई पदाधिकारियों सहित 75 दागियों को गिरफ्तार किया। लेकिन भाजपा ने असंवैधानिक और अनैतिक रूप से एसीबी की छीनने के साथ-साथ दिल्ली सरकार की सभी शाक्तियां भी छीन लीं। उन्होंने कहा है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पुलिस और एसीबी दोनों भाजपा के अधीन होने के बावजूद पार्टी भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने में विफल रही है।
भाजपा ने आप विधायक, मंत्री और नेताओं को आयकर, सीबीआइ और ईडी की छापे में जांच के माध्यम से परेशान कराया ताकि वे हार मान लें। इसके बाद भी उन्होंने हमारी 400 से अधिक फाइलों की जांच की, उन्होंने सीएम अरविंद केजरीवाल, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के बेडरूम पर छापा मारा लेकिन इसके बाद भी उन्हें एक रुपया बेहिसाब नहीं मिला। भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भाजपा पर पलटवार करते हुए आप ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के साथ जो हो रहा है, वह भाजपा की निरक्षरता का एक उदाहरण है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments