Saturday, April 27, 2024
spot_img
Homeअपराधदिल्ली : घर के बाहर सो रही दिव्यांग किशोरी संग पड़ोसी की...

दिल्ली : घर के बाहर सो रही दिव्यांग किशोरी संग पड़ोसी की हैवानीयत

दिल्ली दर्पण टीवी
नई दिल्ली।
एक बार फिर से राजधानी दिल्ली में एक दिव्यांग किशोरी संग हैवानियत का मामला सामने आया है। पड़ोसी युवक पर दरिंदगी के आरोप पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
दिल्ली के महेंद्रा पार्क में शुक्रवार रात नाबालिग झुग्गी के बाहर सो रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम : ATM काट कर चुराए लाखों

पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 16 वर्षीय पीड़ित किशोरी अपने परिजनों के साथ सराय पीपल थला इलाके में रहती है।
किशोरी चल और बोल नहीं सकती। शुक्रवार रात वह झुग्गी के बाहर चारपाई पर सो रही थी। देर रात पड़ोसी युवक उसके पास आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया।
शनिवार सुबह किशोरी की हालत देखकर उसके परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस किशोरी का मेडिकल करवाया। जिसमें उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हो गई। पुलिस मामले की छानबीन शुरू की।
किशोरी ने इशारा कर पुलिस को आरोपी के बारे में बताया। घटना के बाद से आरोपी अपने घर से फरार था। पुलिस आरोपी की तलाश की और कुछ ही घंटे में आरोपी को इलाके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के दूसरे समुदाय के होने की वजह घटना के बाद से इलाके में तनाव है। मामले की जाँच के साथ साथ पुलिस ने एहतियातन इलाके में पुलिस बल को तैनात कर दिया है|

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments