पीएम की मन की बात से जागरूक हो रहे हैं लोग : अशोक गोयल देवराह

हवन यज्ञ कार्यक्रम में लगे जयश्री राम और नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे
कार्यक्रम में बड़े स्तर पर पहुंचे लोगों ने हवन यज्ञ में दी सामग्री की आहुति

दिल्ली दर्पण टीवी
नई दिल्ली।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात राजनीति से अलग हटकर होती है। उनकी मन की बात से लोग जागरूक हो रहे हैं। यह बात भाजपा के नेता अशोक गोयल देवराह ने मॉडल टाउन के लाल बाग श्रीराम चौक पर आयोजित हवन यज्ञ कार्यक्रम में दिल्ली दर्पण टीवी से बात करते हुए कही।

इस अवसर पर अशोक गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री की मन की बात में समाज और कुरीतियों से जुडी बातें होती हैं। इस कार्यक्रम का सियासत से कोई मतलब नहीं होता है। प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम के माध्यम से अध्यात्म से जुडी बातें भी करते हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात का ही असर है कि बड़े स्तर पर लोग डिजिटल नीति को अपना रहे हैं। इस मौके पर स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने हवन में आहुति देने के बाद प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को भी पुरे मन से सूना। हवन यज्ञ से उन्होंने वातावरण शुद्धि होने की बात कही। उन्होंने कहा कि हिन्दू समाज को हवन यज्ञ की प्रवत्ति को बढ़ावा देना चाहिए। 

यह भी पढ़ें-  आप ने भाजपा पर लगाया बुलडोजर के नाम पर अवैध उगाही का आरोप 

भाजपा के मंदिर मठों की संस्कृति को बढ़ावा के बारे में उन्होंने कहा कि मंदिर मठ सनातन धर्म को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। भाजपा के हिन्दू राष्ट्र की ओर बढ़ने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे बोलने के लिए अधिकृत नहीं हैं। हां भाजपा हिंदुत्व के लिए समर्पित भाव से काम कर रही है। कार्यक्रम में माधव प्रसाद ने भी शिरकत की। हवन यज्ञ कार्यक्रम में बड़े स्तर बच्चों महिलाओं और बुजुर्गों ने भाग लिया। सभी लोगों ने हवन यज्ञ में सामग्री की आहुति दी। इस कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि इसमें जय श्रीराम और नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगे। इस मौके पर पूर्व निगम पार्षद माधव ने कहा की लाल बाग़ में संगम मित्र मंडल द्वारा रविवार को हवन-यज्ञ का आयोजन करता है। संगम मित्र मंडल स्थानीय स्तर पर  सनातन सांस्कृतिक आयोजनों के साथ साथ स्थानीय समस्याओं समाधान की दिशा में भी काम करता है। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं

टिप्पणियाँ बंद हैं।

|

Keyword Related


prediksi sgp link slot gacor thailand buku mimpi live draw sgp https://assembly.p1.gov.np/book/livehk.php/ buku mimpi http://web.ecologia.unam.mx/calendario/btr.php/ togel macau http://bit.ly/3m4e0MT Situs Judi Togel Terpercaya dan Terbesar Deposit Via Dana live draw taiwan situs togel terpercaya Situs Togel Terpercaya Situs Togel Terpercaya slot gar maxwin Situs Togel Terpercaya Situs Togel Terpercaya Slot server luar slot server luar2 slot server luar3 slot depo 5k togel online terpercaya bandar togel tepercaya Situs Toto buku mimpi