Friday, April 26, 2024
spot_img
Homeअपराधदहेज की वजह से महिला की गई जान, आरोप में पति गिरफ्तार...

दहेज की वजह से महिला की गई जान, आरोप में पति गिरफ्तार : NCR

दिल्ली दर्पण टीवी
नई दिल्ली।
दिल्ली से सटे नोएडा के थाना सेक्टर-24 क्षेत्र के सेक्टर-52 में रहने वाली एक महिला के परिजनों का आरोप है कि उसके ससुराल वालों ने दहेज के लिये उसकी हत्या कर दी | सोमवार को पुलिस के एक अधिकारी द्वारा मिली जानकारी के अनुसार इस सिलसिले में महिला के पति को गिरफ्तार किया गया है|

यह भी पढ़ें- दिल्ली में उप्र की महिला संग सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर कई दिनों तक उठाया फायदा

नॉएडा सेक्टर-24 थाना प्रभारी निरीक्षक ज्ञान सिंह ने बताया कि सेक्टर-52 में रहने वाली सुजाता का शव उनके घर पर रविवार को संदिग्ध अवस्था में पंखे से फंदे से लटका हुआ मिला था | उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया | उन्होंने बताया कि सुजाता के पति नितिन ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी ने आत्महत्या की है | इस बाबत सुजाता के परिजनों ने सोमवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है | रिपोर्ट में परिजनों ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी सुजाता की उसके पति नितिन गौतम, दयावती और मामा राजेंद्र ने मिलकर दहेज के लिए हत्या कर दी है |
घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी पति नितिन को गिरफ्तार कर लिया है | उन्होंने बताया कि दोनों की तीन वर्ष पूर्व शादी हुई थी | थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में नामित फरार अन्य लोगों की पुलिस तलाश कर रही है |

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments