Friday, April 26, 2024
spot_img
Homeदिल्ली NCRउत्तर प्रदेश में एनएच-233 पर ग्रामीणों से वसूले जा रहे टोल टैक्स...

उत्तर प्रदेश में एनएच-233 पर ग्रामीणों से वसूले जा रहे टोल टैक्स के विरोध में सड़कों पर उतरे किसान

भाकियू और राष्ट्रीय उपकार संयुक्त मोर्चा ने एनएच-233 पर बांसी बस्ती मार्ग पर बेलगणा में  किसानों से टोल टैक्स वसूलने के विरोध में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा 
8 मई तक न रुका टोल टैक्स तो 9 मई को एनएच-233 को जाम करने की दी चेतावनी 

दिल्ली दर्पण टीवी ब्यूरो
नई दिल्ली/लखनऊ।
देश में टोल टैक्स वसूलने और उसका विरोध करने का मामला जोर मार रहा है। उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में एनएच-233 पर ग्रामीणों से टोल टैक्स वसूलने के विरोध में भारतीय किसान यूनियन और राष्ट्रीय उपकार संयुक्त मोर्चा सड़क पर उतर आये हैं। बुधवार को इन दोनों संगठनों ने प्रदर्शन कर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

यह भी पढ़ें-  स्कूलों में बच्चो को उद्यमी बना रही दिल्ली सरकार, बिजनेस ब्लास्टर्स प्रोग्राम क्या बदलेगा छात्रों की किस्मत ?

राष्ट्रीय उपकार संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश चंद्र दिवाकर ने कहा कि बांसी बस्ती मार्ग एनएच-233 पर टोल प्लाजा बना है। जिस पर स्थानीय जनपद वासियों से भी टोल टैक्स वसूला जा रहा है। उनका कहना है कि सभी पंजीकृत वाहनों से सरकार एक बार टैक्स लेती ही है। उन्होंने कहा कि सड़क दो लेन की है। जबकि टोल टैक्स फोरलेन पर लागू होता है और 60 किलोमीटर के अंतर पर होता है। उन्होंने आरोप लगाया कि यहां पर टोल टैक्स 41 किलोमीटर के अंतर पर वसूला जा रहा है। उन्होंने कहा कि अन्य जनपदों में स्थानीय जनपद में पंजीकृत वाहनों का टोल टैक्स नहीं लिया जा रहा है तो फिर सिद्धार्थनगर जनपद में स्थानीय लोगों का शोषण क्यों ? उन्होंने कहा कि डीजल पेट्रोल सीएनजी के रेट आसमान छू रहे हैं।

मामले को लेकर किसान यूनियन और राष्ट्रीय उपकार मोर्चा ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मामले की शिकायत की है। इन दोनों संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि 8 मई तक टोल टैक्स वसूलना बंद नहीं किया तो 9 मई को सुबह 10 बजे से भारतीय किसान यूनियन और राष्ट्रीय उपकार मोर्चा के बैनर तले स्थानीय लोग बांसी बस्ती मार्ग एनएच-233 को जाम कर देंगे।
प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व भाकियू सिद्धार्थनगर के जिला प्रभारी सूर्य प्रकाश सिंह, उपाध्यक्ष हरिश्चंद्र चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार पांडेय, राष्ट्रीय उपकार संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव राधेश्याम सोनी, उत्तर प्रदेश के प्रभारी मोहम्मद आरिफ खान, ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद चौधरी, तहसील अध्यक्ष उपेंद्र यादव, तहसील उपाध्यक्ष उमेश चंद्र निषाद, अरविंद कुमार गुप्ता, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष बिंदा पांडेय, खेसराहा ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्र व के अलावा मोर्चा एवं जिला मीडिया प्रभारी कर रहे थे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments