Friday, April 26, 2024
spot_img
Homeअन्यप्रशिक्षित महिलाएं अपने आसपास की महिलाओं को दे आत्मरक्षा की ट्रेनिंग: गीतांजलि...

प्रशिक्षित महिलाएं अपने आसपास की महिलाओं को दे आत्मरक्षा की ट्रेनिंग: गीतांजलि त्रिपाठी एसआई जी हेड टाटा पावर दिल्ली डिसटीब्यूशन लिमिटेड

ब्यूरो रिपोर्ट

नई दिल्ली।। दिल्ली पुलिस की स्पेशल यूनिट द्वारा सुलतान पुरी में टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन एंव डी.ए.वी , एजुकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के सहयोग से 10 दिवसीय आत्मरक्षा शिविर का आयोजन किया गया। जौंती गांव विलेज वोकेशनल ट्रेनिंग सेन्टर में समापन समारोह में भेजे अपने संदेश में गीतांजलि त्रिपाठी एस आई जी एन टाटा पावर ने कहा कि महिलाओं को आत्मरक्षा के साथ-साथ महिला के अधिकार एवं कानूनी जानकारी होनी भी जरूरी है।

उन्होंने इस अवसर पर बताया कि टाटा पावर महिलाओं को निशुल्क कानूनी जागरूकता कार्यक्रम के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा, एवं व्यवसायिक प्रशिक्षण देती है जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें।साथ ही उन्होंने कहा कि हमारा एवं संस्था का प्रयास तभी सफल होगा जब प्रत्येक महिला अपने क्षेत्र में कम से कम 10 महिलाओं को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाएं तथा अन्य महिलाओं को महिलाओं के अधिकारों के बारे में जानकारी दें और अपनी तरह अन्य महिलाओं को प्रशिक्षण दे जिससे वे भी अप्रिय परिस्थितियों का सामना कर सके तथा अपनी आत्म रक्षा कर सकें।

ये भी पढ़ेंRohini South – महज 24 घंटे में धरे गए शातिर चोर, चोरी की पूरी ज्वेलरी बरामद


आज कल हो रही लगातार घटनाओं को देखते हुए सुरक्षा के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से उपरोक्त कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा हे। इस आत्मरक्षा शिविर में छात्राओं एवं महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाये गए । जिसका आज उन्होंने प्रदर्शन किया इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं छात्रा को किसी भी अप्रिय परिस्थितियों का सामना करने लिए तैयार करना है और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। इस अवसर पर ट्रेनिंग ले रहे सभी छात्र महिलाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस शिविर का आयोजन स्पेशल यूनिट दिल्ली पुलिस महिला एवं बाल इकाई द्वारा नानकपुरा के सहयोग से किया गया इस शिविर में प्रशिक्षक मुनेश और सुरेश राठी द्वारा प्रशिक्षण देकर उन्हें अप्रिय स्थिति में सामना करना सिखाया जिसमे महिलाएं और लड़कियां कलम,पेन्सिल,किताब, दुपट्टा,हाथ का इस्तेमाल कर किस तरह आत्मरक्षा कर सकती है इसके गुर सिखाये गए तथा अप्रिय परिस्थितियों में किस प्रकार सामना करना है इस के लिए छात्राओं व महिलाओ को 10 दिवसीय ट्रेनिंग के माध्यम से तैयार किया गया। इस अवसर संस्था की अध्यक्षा राधा भारद्वाज ने बताया कि इस 10 दिन चलने वाले इस शिविर के महिलाओं को खुद की रक्षा कैसे करना है सिखाया गया तथा महिलाओं को उनके अधिकार एवं कानून के बारे में भी जानकारी दी गई तथा बताया गया कि कभी महिलाएं या लड़कियां अकेले फंस जाये और उनके साथ कुछ अन्होनी होनी आशंका हो तो इस परिस्तिथि से वो कैसे बाहर निकले इसका भी तरीका बताया गया।

संस्था के अध्यक्ष राधा भारद्वाज ने बताया हमारी संस्था द्वारा ऐसे शिविर का आयोजन वर्ष 2003 से किए जा रहे हैं दिल्ली पुलिस ,टाटा पावर एवं दिल्ली विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सहयोग एवं उनके साथ मिल कर महिलायों और लड़कियों को आत्मरक्षा के गुर सीखा रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments