Friday, April 26, 2024
spot_img
Homeअन्यजाम और प्रदूषण से मुक्ति दिलवाएगा टिकरी का अस्थाई सेब मंडी

जाम और प्रदूषण से मुक्ति दिलवाएगा टिकरी का अस्थाई सेब मंडी

व्यापारियों और किसानों को होगा फायदा
3 माह के लिए बनाया जाएगा मंडी
सेब को लेकर रोज आएंगे 300-400 ट्रक

पुनीत गुप्ता, दिल्ली दर्पण टीवी

नई दिल्ली।।दिल्ली को प्रदूषण और जाम से राहत देने के लिए बाहरी दिल्ली के टिकरी में बन रही है अस्थाई सेब मंडी,  इस मंडी से आजादपुर मंडी व उसके आसपास के क्षेत्रों में जाम की समस्या खत्म हो जाएगी। दरअसल इस मंडी के बनने के बाद सेब की आवक के साथ आज़ाद पुर मंडी में आने वाले 300-400 ट्रक बाहरी दिल्ली में ही रुक जायंगे। इसके न केवल यहाँ लगने वाला 5-6 घंटे का जाम खत्म हो जाएगा, बल्कि इससे होने वाले प्रदूषण से भी मुक्ति मिल जाएगी। इस सम्बंध में आजादपुर मंडी के  चेयरमैन आदिल अहमद खान ने बताया कि दिल्ली के लिए प्रदूषण और जाम बड़ी समस्या है। इससे बचने के लिए हमने टिकरी में अस्थाई सेब मंडी बनाने का फैसला किया।

उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में सेब की आवक शुरू हो जाएगी। प्रति दिन 300-400 ट्रक आएंगे। इनके कारण यहां 5-6 घंटे का जाम लगता है, जिससे प्रदूषण भी काफी होता है। इन्हीं समस्या को देखते हुए सेब के लिए अस्थाई सेब मंडी बनाया जा रहा है जो नवंबर तक सेवाएं देगा। उन्होंने कहा कि बुधवार को टिकरी में बन रहे है अस्थाई सेब मंडी का निरक्षण कर अधिकारियों को सभी सुरक्षा मानको को सख़्ती से पालन करने का आदेश दिया।

ये भी पढ़ेंसफदरजंग अस्पताल के बाहर बच्चे की डिलीवरी, 5 डॉक्टर्स पर लगी रोक…

 11 हजार स्क्वेयर फुट में बनेगी मंडी

टिकरी में बन रहा अस्थाई सेब मंडी 11 हजार स्क्वेयर फुट में बनाया जा रहा है। इसके बनने का बाद दिल्ली-एनसीआर के अलावा उत्तर भारत में आसानी से सेबों की सप्लाई हो सकेगी। एनसीआर और उत्तर भारत के लिए सेबों की सप्लाई के दौरान ट्रकों को दिल्ली में प्रवेश करने की जरूरत नहीं होगी, जिससे जाम से मुक्ति मिलेगी।

 व्यापारी और किसान को होगा फायदा

टिकरी में बन रहा अस्थाई सेब मंडी के बनने के बाद व्यापारी और किसान को काफी फायदा होगा। जाम के कारण किसानों की फसल घंटो मंडी के रास्तों में फंस कर खराब हो जाती है जिससे किसानों और व्यापारियों को नुकसान होता है। इस मंडी के बनने के बाद व्यापारी और किसान भी खुश हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments