Sunday, April 28, 2024
spot_img
Homeदिल्ली NCRDelhi Buddha Vihar : 7 दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद महिला...

Delhi Buddha Vihar : 7 दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद महिला की मौत

परिजनों ने ससुराल वालों पर दर्ज लगाया दहेज हत्या का मुकदमा, पति गिरफ्तार

दिल्ली दर्पण टीवी ब्यूरो 
दिल्ली के बुद्ध विहार में एक महिला की इलाज के दौरान हॉस्पिटल में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। यह महिला 7 दिन से वेंटिलेटर पर थी। पीड़िता के परिजनों ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है। 

दरअसल महिला को 22 अक्टूबर को रोहिणी स्थित अंबेडकर हॉस्पिटल में दाखिल कराया था। महिला की हालत ख़राब होती देख वेंटिलेटर पर कर दिया था। 7 दिन वेंटिलेटर पर रखने के बाद गत रात महिला को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया । मृतक महिला के परिजनों के अनुसार फरवरी 2020 में उनकी बेटी कीर्ति की शादी बुद्ध विहार के रहने वाले प्रदीप नाम के युवक से हुई थी। परिजनों का आरोप है की कीर्ति को शादी के बाद से उसके ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। मामले को लेकर कई बार कीर्ति ने उन्हें इस बारे में बताया था। लेकिन वे लोग उसे समझा देते थे। उन्होंने बताया कि कीर्ति लोकलाज के डर से खामोश रहकर ससुराल पक्ष का दंश झेलती रही। उन्होंने बताया कि 22 अक्टूबर को प्रदीप द्वारा फोन पर कीर्ति के परिजनों को कीर्ति के चोट लगने की सूचना दी गई। परिजनों ने अंबेडकर हॉस्पिटल पहुंचकर देखा तो कीर्ति वेंटीलेटर पर खामोश पड़ी थी। डॉक्टर लगातार बचाने के लिए प्रयासरत थे, लेकिन नाकामयाब रहे, जिसके बाद कीर्ति को मृत घोषित कर दिया।

फिलहाल कीर्ति के परिजन पुलिस और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने के लिए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे है। वहीं बुद्ध विहार थाना पुलिस ने कीर्ति की मौत के तुरंत बाद दहेज हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी पति प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments