Sunday, April 28, 2024
spot_img
Homeराष्ट्रीयRam ki Ayodhya : दीपोत्सव पर्व में निकाली जा रही हैं झांकियां, गुरु...

Ram ki Ayodhya : दीपोत्सव पर्व में निकाली जा रही हैं झांकियां, गुरु ‘वशिष्ठ’ की भूमिका अदा करेंगे पीएम मोदी

राम राज्याभिषेक में तीन घंटे रहेंगे अयोध्या में, मंदिर को सजा रहे हैं मथुरा-सीतापुर से आए कारीगर

दिल्ली दर्पण टीवी 
इस बार अयोध्या की दिवाली ऐतिहासिक होने वाली है। कहना गलत  होगा कि अयोध्या राममय हो चुकी है। लाखों श्रद्धालु भगवान के राज्याभिषेक दर्शन के लिए पहुंच चुके हैं। चारों तरफ सिर्फ राम नाम है। दीपोत्सव पर्व में अभी अयोध्या में झांकियां निकाली जा रही हैं। इन 16 झांकियों में रामलीला से लेकर कृष्ण लीला तक के प्रसंग दिखाए गए हैं। सिर्फ यही नहीं, 2047 में अयोध्या कैसी दिखेगी, राम मंदिर तैयार होकर कैसा नजर आएगा…यह भी मॉडल के थ्रू दिखाया गया है। 16 राज्यों के लोक कलाकार भी अपनी आकर्षक प्रस्तुति दे रहे हैं। यह शिव तांडव से लेकर रामलीला के प्रसंगों का मंचन कर रहे हैं। दीपोत्सव की यह यात्रा अयोध्या के साकेत कॉलेज से शुरू होकर अलग-अलग हिस्सों से होकर नया घाट चौराहा तक जाएगी।

महर्षि ‘वशिष्ठ’ की भूमिका अदा करेंगे पीएम मोदी, राम राज्याभिषेक में तीन घंटे रहेंगे अयोध्या में, मंदिर को सजा रहे हैं मथुरा-सीतापुर से आए कारीगर, दरअसल PM मोदी रविवार को अयोध्या आ जा रहे हैं। यात्रा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। PM साकेत महाविद्यालय हेलीपैड से सबसे पहले रामलला के दरबार में पहुंचेंगे। यहां पहला दीपक जलाकर दीपोत्सव का आरंभ करेंगे। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि रामकथा पार्क में होने वाले राज्याभिषेक कार्यक्रम में PM ‘गुरु वशिष्ठ’ की भूमिका में रहेंगे।

10 मिनट रामलला का दर्शन और 25 मिनट तक मंदिर निर्माण देखेंगे। 4 बजकर 40 मिनट पर अयोध्या हवाई पट्टी पर पहुंचेंगे। इसके बाद 4 बजकर 55 मिनट से 10 मिनट तक रामलला का दर्शन करेंगे। 5 बजकर 40 मिनट पर रामकथा पार्क पहुंचने के बाद 6 बजकर 10 मिनट तक समारोह में रहेंगे। कुछ समय वे सरयू निवास में आरक्षित रहेंगे। फूलों को सजाने के लिए सीतापुर और मथुरा से स्पेशल कारीगर बुलाए गए हैं।

6 बजकर 25 मिनट पर सरयू आरती करने के बाद ‘राम की पैड़ी’ पहुंचेंगे। 6 बजकर 40 मिनट से 7 बजकर 20 मिनट तक दीपोत्सव, इसके बाद लेजर शो और आतिशबाजी देखेंगे। 7 बजकर 45 मिनट पर यहां से हवाई पट्टी के लिए रवाना होंगे। वह रात 8 बजे यहां से लखनऊ रवाना होंगे।

राम,अयोध्या और धर्म संस्कृति विषयों पर मोदी ‘राम की पैड़ी और ‘रामकथा’ दोनों स्थानों पर संबोधित करेंगे। यह संबोधन करीब 20-20 मिनट का होगा। पीएम सरयू आरती कर दीपोत्सव में शामिल होने के बाद यहां लेजर शो और आतिशबाजी का नजारा लेंगे।

पीएम के स्वागत के लिए रामलला के सामने और राम मंदिर निर्माण स्थल सहित अनेक स्थानों पर रंगोली बनाई जा रही हैं। राम जन्मभूमि में रंगोली आशीष मिश्र की टीम बनवा रही है। क्षीरेश्वर नाथ मंदिर के सामने गेट नंबर-3 जहां से PM रामजन्मभूमि परिसर में प्रवेश करेंगे। यहां पर स्वागत द्वार बनाकर मैट बिछाई गई है।

राम मंदिर निर्माण स्थल को फूलों, रंगोली से सजाया गया है। पूरे राम जन्मभूमि परिसर में एक लाख दीपक जलाने की तैयारी की गई है। इस दिन रामलला सहित चारो भैया दिव्य वस्त्र और आभूषण पहनाकर पूरे राम दरबार की भव्य सजावट की गई है। परिक्रमा पथ और आस-पास के क्षेत्र को भव्य रूप से सजाया गया है।

बाहर के बुलाए कारीगर

दीपोत्सव के लिए राम जन्मभूमि पर फूलों की विशेष सजावट की गई है। देसी के साथ विदेशी फूलों से साज सज्जा का काम किया गया है। बाहर से आए कारीगर लगातार काम कर रहे हैं। सजावट के काम का जिम्मा लेने वाले बालकृष्ण सैनी ने बताया कि रामलला स्थान का सजावट करने के लिए इन फूलों को बाहर से मंगवाया गया है। इन फूलों से राम मंदिर की सजावट, फूलों से गेट का निर्माण और रंगोलियों में भी इस्तेमाल किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments