Monday, May 6, 2024
spot_img
HomeMCD ELECTIONDelhi MCD Elections : करनैल सिंह ने ब्राह्मण समाज को शानदार सम्मान...

Delhi MCD Elections : करनैल सिंह ने ब्राह्मण समाज को शानदार सम्मान देने के लिए पीएम मोदी का जताया आभार 

दिल्ली के पुजारियों को बुनियादी सुविधाओं दिलाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं मंदिर प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक, कहा-धर्म की रक्षा करता है ब्राह्मण समाज

दिल्ली दर्पण टीवी ब्यूरो 

दिल्ली में पुजारियों की लड़ाई लड़ रहे बीजेपी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक करनैल सिंह दिल्ली नगर निगम चुनाव में ब्राह्मण समाज 43 सीटें मिलने पर गदगद हैं। ब्राह्मण समाज को बेहद शानदार प्रतिनिधित्व देने पर दिल्ली बीजेपी मंदिर प्रकोष्ठ बेहद उत्साहित और खुश है। करनैल सिंह ने दिल्ली के समस्त ब्राह्मण समाज और पुजारियों की ओर से दिल्ली नगर निगम चुनाव जबरदस्त प्रतिनिधित्व देने पर प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार जताया है। 

करनैल सिंह ने कहा है कि ब्राह्मण समाज धर्म की रक्षा करता है और धर्म की रक्षा ही राष्ट्र की रक्षा है। करनैल सिंह का कहना है कि अब दिल्ली का  ब्राह्मण समाज  और मंदिर प्रकोष्ठ से जुड़े हज़ारों पुजारी दिल्ली नगर निगम में सनातन संस्कृति के लिए वोट मांगेंगे। बीजेपी की नीतियों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा की कि बीजेपी ही सनातन संस्कृति की चिंता करती है और उसकी चिंता में देश भर के हज़ारों लाखों पुजारी प्राथमिकता में हैं। 
 करनैल सिंह ने कहा कि अब दिल्ली नगर निगम में ब्राह्मण और  पुजारी समाज के हितों पर भी चिंता और चर्चा होगी। अब ब्राह्मण नगर निगम में अपनी बुलंद आवाज में समाज, संस्कृति और राष्ट्र के लिए फैसले लेगा। आने वाले समय में ऐसे ही वह दिल्ली और देशभर में सनातन संस्कृति के विरुद्ध बने कानूनों के खिलाफ आवाज बुलंद करेगा। राज्य ही नहीं देश चलाने में भी उनकी प्रमुख भूमिका होगी।


दरअसल दिल्ली बीजेपी मंदिर प्रकोष्ठ दिल्ली बीजेपी में सबसे ज्यादा सक्रिय और सशक्त प्रकोष्ठ है। देशभर के मंदिरों पर पुजारियों के संरक्षण के लिए इस प्रकोष्ठ की शुरुआत दिल्ली से की गयी है। दिल्ली में मंदिर के पुजारी और  ब्राह्मण  समाज अपने हक हकूक की मांग के साथ ही केजरीवाल सरकार की धर्म विरोधी मानसिकता के खिलाफ उठ खड़ा हुआ है। नगर निगम चुनाव में मंदिर प्रकोष्ठ की शक्ति और उनकी माँग को बीजेपी ने सहर्ष स्वीकार कर बेहद शानदार सम्मान दिया है। अब मंदिर प्रकोष्ठ से जुड़े हज़ारों पुजारी दिल्ली नगर निगम में सनातन संस्कृति के लिए वोट मांगेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments