Sunday, April 28, 2024
spot_img
Homeराष्ट्रीयWeather Forecast : पहाड़ों में बर्फबारी से बढ़ने लगी ठंड, अगले दो...

Weather Forecast : पहाड़ों में बर्फबारी से बढ़ने लगी ठंड, अगले दो दिन छाया रहेगा घना कोहरा, येलो अलर्ट जारी

 
 
Weather News Today पहाड़ों में बर्फबारी से ठंड बढ़ने लगी है। मंगलवार दिल्ली में मौसम का दूसरा सबसे ठंडा दिन रहा। मौसम विभाग ने सप्ताह के अंत में शीतलहर चलने का पूर्वानुमान लगाया है। विभाग ने लगातार चार दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली दर्पण टीवी ब्यूरो 
नई दिल्ली ।
उत्तर भारत के पहाड़ों में बर्फबारी शुरू होने से एक बार फिर ठंड बढ़ने लगी है। इसका असर दिल्ली एनसीआर समेत पंजाब, हरियाणा और पूरे मैदानी भाग पर दिखाई दे रहा है। इसके चलते दिल्ली में जहां मंगलवार को दूसरा सबसे दिन का तापमान दर्ज किया गया। दिल्ली में अधिकतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पूर्व 26 दिसंबर को यह 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

दो दिन छाया रहेगा घना कोहरा

मौसम विभाग के मुताबिक अभी कुछ दिन कड़ाके की ठंड पड़ेगी। पहाड़ों की ओर से आ रही बफीर्ली हवा के कारण सप्ताहांत में शीतलहर की स्थिति भी बनी रह सकती है। अगले दो दिन घना कोहरा छाने की भी संभावना है। इसीलिए मौसम विभाग ने लगातार चार दिन के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं, बर्फीली हवाओं के बीच पंजाब को धुंध की सफेद चादर ने ढके रखा।

मौसम विभाग ने बुधवार को मुख्य रूप से आसमान साफ रहने, न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: आठ व 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है। मंगलवार को मध्यम से घने कोहरे के कारण ²श्यता स्तर पर भी असर पड़ने की आशंका है।

 
क्या है कारण

मौसम विभाग का कहना है कि एक हल्का पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश की ओर बढ़ रहा है। इससे पहाड़ी क्षेत्रों में फिर बर्फबारी हो सकती है। इससे मैदानी इलाकों में भी मौसम बदलेगा और सर्द हवा के कारण शीतलहर का प्रकोप देखा जाएगा। हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थन के कुछ हिस्सों में भी चार-पांच दिन तक शीतलहर का प्रकोप रह सकता है। वहीं, मौसम का पूर्वानुमान जारी करनेवाली निजी एजेंसी स्काईमेट वेदर के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छा सकता है।
 

उत्तराखंड में हिमपात ने लढ़का पारा

उत्तराखंड में मंगलवार को पहाड़ों में ऊंची चोटियों पर कुछ जगह बर्फबारी होने और मैदानों में कोहरे के साथ बर्फीली हवा चलने से अधिकतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री नीचे लुढ़क गया। हालांकि, प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिन में धूप खिली रही, जिससे थोड़ी राहत मिली। लेकिन, धूप के विदा होते ही लोग घर के भीतर छिपने को मजबूर हो गए।
 
मौसम विभाग के अनुसार, कड़ाके की ठंड और शीत की स्थिति अभी कुछ और दिन परीक्षा लेगी। इससे कोल्ड-डे कंडीशन बन रही है। इसको देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार शाम उत्तरकाशी में गंगोत्री धाम और हर्षिल में बर्फबारी हुई, जबकि यमुनोत्री व जानकी चट्टी समेत जिले के अन्य हिस्सों में बादल छाए रहे।

छह के बाद होगा भारी हिमपात, पर ठंड बरकरार :

हिमाचल प्रदेश में सात व आठ जनवरी को भारी हिमपात और वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है। छह दिसंबर तक मौसम साफ रहने की संभावना है। तीन जिलों बिलासपुर, हमीरपुर व ऊना में शीतलहर और दो जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है।
 
मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि सात व आठ जनवरी को बिजली और पानी के साथ यातायात व्यवस्था बाधित हो सकती है। हालांकि, प्रदेश में छह स्थानों पर न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे है। वहीं, रोहतांग सहित लाहुल के ऊंचाई वाले ग्रामीण क्षेत्रों और मनाली घाटी के अंजनी महादेव, गुलाबा, मढ़ी, राहलाफाल, ब्यासनाला में मंगलवार दोपहर बाद हिमपात हुआ है।

बर्फीली हवाओं के बीच धुंध में लिपटा पंजाब
बर्फीली हवाओं के बीच मंगलवार को भी पंजाब को धुंध की सफेद चादर ने ढके रखा। अमृतसर, पठानकोट, लुधियाना, पटियाला, आदमपुर, हलवारा और बठिंडा में दृश्यता जीरो से 50 मीटर के बीच रही। दोपहर तीन बजे तक धूप नहीं निकली। शीतलहर ने पूरा दिन लोगों को कंपकंपाने के लिए मजबूर कर दिया। इससे शीत दिन (कोल्ड डे) व अति शीत दिन (सीवियर कोल्ड डे) की स्थिति बनी रही। ठंडी हवाओं से कई शहरों में दिन का तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
 
उत्तर प्रदेश में कानपुर सबसे सर्द
पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवा तापमान को लगातार गिरा रही हैं। कड़ाके की सर्दी के साथ प्रदेश भर में मंगलवार को दिनभर कोहरा बरसा। दृश्यता शून्य रही। प्रदेश भर में सबसे सर्द कानपुर रहा। पिछले दो दिन में 7.2 डिग्री पारा गिरने से यहां न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, नजीबाबाद में 4.0 डिग्री सेल्सियस और बरेली में 4.9 डिग्री सेल्सियस रहा।
 
10.2 डिग्री सेल्सियस के साथ कानपुर में दिन का तापमान भी सबसे कम रहा जबकि लखनऊ और बरेली में 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बुधवार को भी प्रदेश के 47 जिलों में घने कोहरे और शीतलहर का रेड अलर्ट जारी किया है। आठ जनवरी तक अत्यधिक घने कोहरे और शीतलहर के लिए चेतावनी जारी की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments