Friday, April 26, 2024
spot_img
Homeदिल्ली NCRDelhi Weather Update : फरवरी में ही तपने लगी दिल्ली, अगले 4...

Delhi Weather Update : फरवरी में ही तपने लगी दिल्ली, अगले 4 दिन दिखेगी बादलों की आवाजाही, जानें प्रदूषण का हाल


वर्ष 2021 के बाद इस बार फरवरी में औसत अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंचा है। वर्ष 2021 में 25 फरवरी को अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस और 26 फरवरी को 33.2 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंच गया था।

दिल्ली दर्पण टीवी ब्यूरो 

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गर्मी लगातार बढ़ने लगी है। फरवरी माह में इस सीजन में पहली बार तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। रविवार का दिन फरवरी माह में पिछले दो वर्षों में सबसे अधिक गर्म रहा।

मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक दिल्ली में आंशिक बादल छाए रहेंगे। सोमवार सुबह वातावरण में हल्के कोहरे की चादर देखी गई। अनुमान के मुताबिक आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है।

2 साल में फरवरी में सबसे ज्यादा रहा रविवार का तापमान

वहीं, न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसके बाद अधिकतम तापमान एक से दो डिग्री सेल्सियस तक कम हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस अधिक है। यह दो वर्षों में फरवरी में यह सबसे अधिक है।

न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य है। पीतमपुरा में अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस और नजफगढ़ में 32 डिग्री सेल्सियस रहा। ये दोनों जगहों पर गर्मी ज्यादा रही। इन इलाकों में न्यूनतम तापमान क्रमश: 16.3 डिग्री सेल्सियस और 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस और पूसा में 31.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान बढ़ने से अब लोगों ने पंखे भी हल्की गति में चलाने शुरू कर दिए हैं।


पिछले 17 फरवरी को अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस और 10 फरवरी को 29.7 डिग्री सेल्सियस रहा था। वर्ष 2021 के बाद इस बार फरवरी में औसत अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंचा है। वर्ष 2021 में 25 फरवरी को अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस और 26 फरवरी को 33.2 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंच गया था। सुबह में हल्का कोहरा होने के कारण सफदरजंग में सुबह सात बजे दृश्यता 500 मीटर थी। पालम में दृश्यता 900 मीटर थी।


दिल्ली में हवा की गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में बरकरार

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण से खास राहत नहीं मिल रही है। रविवार को दिल्ली और एनसीआर की ज्यादातर जगहों पर हवा की गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में बरकरार रही। सफर इंडिया के अनुसार हवा की गति कम और वातावरण में धूल होने के कारण एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) और बढ़ेगा। इस वजह से तीन दिन तक हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में बरकरार रहेगी।


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली का एक्यूआइ 331 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी में है। ग्रेटर नोएडा का एक्यूआइ 320 और गुरुग्राम का 329 दर्ज किया गया। इन दोनों जगहों पर भी हवा की गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में रही। फरीदाबाद व गाजियाबाद का एक्यूआइ ‘खराब’ श्रेणी में क्रमश: 273 व 279 दर्ज किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments