Delhi Weather : दिल्ली में इस माह 3 वर्षों में सबसे ज्यादा हुई वर्षा, अगले 3 दिन आकाश में छाए रहेंगे आंशिक बादल

पिछला माह सूखा बीतने के बाद दिल्ली में इस माह खूब बेमौसम बरसात हुई है। शुक्रवार रात 12.2 मिलीमीटर वर्षा हुई। इस वजह से मार्च में इस बार अब तक सामान्य से 91 प्रतिशत अधिक वर्षा हो चुकी है।

नई दिल्ली । पिछला माह सूखा बीतने के बाद दिल्ली में इस माह खूब बेमौसम बरसात हुई है। शुक्रवार रात 12.2 मिलीमीटर वर्षा हुई। इस वजह से मार्च में इस बार अब तक सामान्य से 91 प्रतिशत अधिक वर्षा हो चुकी है। इससे पिछले तीन वर्षों में मार्च के महीने में वर्षा का रिकार्ड टूट गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन तक आकाश में आंशिक बादल छाए रहेंगे। इसके बाद अगले सप्ताह 30 व 31 मार्च को फिर दिल्ली के कई इलाकों में वर्षा हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में इस माह अब तक 28.3 मिलीमीटर वर्षा हुई है जो सामान्य (14.8 मिलीमीटर) से 13.5 मिलीमीटर अधिक है। पिछले वर्ष मार्च में एक भी दिन वर्षा नहीं हुई थी। वहीं वर्ष 2021 में सिर्फ 3.6 मिलीमीटर वर्षा हुई थी। वर्ष 2020 में मार्च में दिल्ली में 109.6 मिलीमीटर वर्षा हुई थी। इसके बाद इस वर्ष अधिक वर्षा दर्ज की गई है।

पालम में सबसे अधिक अब तक 68.1 मिलीमीटर बारिश हुई, जो सामान्य (13.1 मिलीमीटर) से चार गुना से अधिक है। वर्षा के कारण मौसम में हुए बदलाव से सुबह के वक्त हल्की ठंड भी महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य है। न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है।


दिल्ली के विभिन्न जगहों पर दर्ज वर्षा
जगह वर्षा मिलीमीटर में

पालम 15.1

मयूर विहार 12.5

सफदरजंग 12.2

लोधी रोड 12.2

आया नगर 9.5

रिज एरिया 4.5

जाफरपुर 1.0

टिप्पणियाँ बंद हैं।

|

Keyword Related


prediksi sgp link slot gacor thailand buku mimpi live draw sgp https://assembly.p1.gov.np/book/livehk.php/ buku mimpi http://web.ecologia.unam.mx/calendario/btr.php/ togel macau http://bit.ly/3m4e0MT Situs Judi Togel Terpercaya dan Terbesar Deposit Via Dana live draw taiwan situs togel terpercaya Situs Togel Terpercaya Situs Togel Terpercaya slot gar maxwin Situs Togel Terpercaya Situs Togel Terpercaya Slot server luar slot server luar2 slot server luar3 slot depo 5k togel online terpercaya bandar togel tepercaya Situs Toto buku mimpi