Sunday, May 5, 2024
spot_img
Homeदिल्ली NCRDelhi Weather Update : राजधानी में गर्मी का सितम रहेगा बरकरार, अगले...

Delhi Weather Update : राजधानी में गर्मी का सितम रहेगा बरकरार, अगले 6 दिन में बढ़ सकता है पारा


राजधानी में गर्मी का सितम बरकरार है। दिन का ही नहीं सुबह का तापमान भी सामान्य से ऊपर ही चल रहा है। आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ेगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले छह दिन में तापमान चार डिग्री में तक का इजाफा हो सकता है।

दिल्ली दर्पण टीवी ब्यूरो 

नई दिल्ली । राजधानी में गर्मी का सितम बरकरार है। दिन का ही नहीं, सुबह का तापमान भी सामान्य से ऊपर ही चल रहा है। आने वाले दिनों में यह गर्मी अभी और बढ़ेगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले छह दिन में तापमान चार डिग्री में तक का इजाफा हो सकता है। 12 मार्च तक अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने सकता है।

सोमवार को भी दिल्ली में दिन भर तेज धूप खिली रही। अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। हवा में नमी का स्तर 32 से 90 प्रतिशत दर्ज किया गया। स्पोर्टस काम्प्लेक्स दिल्ली का सर्वाधिक गर्म इलाका रहा, जहां का अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग का मानना है कि मंगलवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 31 व न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

हवा की रफ्तार से प्रदूषण से राहत बरकरार

हवा की गति तेज होने से दिल्ली एनसीआर में सोमवार को भी वायु प्रदूषण से राहत बरकरार रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी एयर क्वालिटी बुलेटिन के अनुसार दिल्ली का एयर इंडेक्स 142 रहा। इस स्तर की हवा को ”मध्यम” श्रेणी में रखा जाता है। दिल्ली के आयानगर और पूसा की हवा सबसे ज्यादा साफ रही। वहां का एयर इंडेक्स 100 से भी नीचे यानी ”संतोषजनक” श्रेणी में रहा।


वहीं, फरीदाबाद का एयर इंडेक्स 150, गाजियाबाद का 119, ग्रेटर नोएडा का 112, गुरुग्राम का 118, नोएडा का एयर इंडेक्स 122 दर्ज किया गया। सफर का अनुमान है कि अभी वायु गुणवत्ता का स्तर इसी के आसपास बना रहेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments