Friday, April 26, 2024
spot_img
HomeMCD ELECTIONDelhi : जोन उपायुक्तों के साथ जोन उपायुक्तों ने की बैठक, कहा-...

Delhi : जोन उपायुक्तों के साथ जोन उपायुक्तों ने की बैठक, कहा- केजरीवाल सरकार की तर्ज पर प्रशासन का मॉडल होगा विकसित


महापौर बनने के बाद डा. शैली ओबेराय ने बृहस्पतिवार को दिल्ली नगर निगम के 12 जोन उपायुक्तों के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा की। बैठक के दौरान महापौर ने क्षेत्रीय कार्यालयों के तहत चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली और उनकी स्थिति को जाना।

दिल्ली दर्पण टीवी ब्यूरो 

नई दिल्ली । महापौर बनने के बाद डा. शैली ओबेराय ने बृहस्पतिवार को दिल्ली नगर निगम के 12 जोन उपायुक्तों के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा की। बैठक के दौरान महापौर ने क्षेत्रीय कार्यालयों के तहत चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली और उनकी स्थिति को जाना।

महापौर ने बताया कि है कि अगले दो सप्ताह में वह जमीनी स्थिति को देखने के लिए स्वयं प्रत्येक क्षेत्र का दौरा करेंगी। डॉ. शैली ओबेराय ने कहा कि जिस प्रकार से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सरकार ने शिक्षा और स्वास्थ्य का माडल दिया है उसी प्रकार निगम में भी प्रशासन का माडल विकसित किया जाएगा। इससे हम दुनिया को वास्तविक क्षमता दिखाएंगे जो अभी तक उपेक्षित थी।


बैठक में महापौर सभी क्षेत्रीय उपायुक्तों को निर्देश दिए हैं प्रत्येक क्षेत्र को अच्छी तरह से बनाए रखा जाए और किसी भी मुद्दे को हल करने के लिए आवश्यकत संसाधन उपलब्ध कराएं जाएं। उन्होंने कहा कि उनका कार्यालय दिल्ली के नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं और सेवाएं प्रदान करने की दिशा में काम कर रहा है।

डॉ. शैली ओबेराय ने इस बात पर भी जोर दिया कि एमसीडी दिल्ली सरकार के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध है। महापौर ने दिल्ली को बेहतर और अधिक रहने योग्य शहर बनाने में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के विजन और माडल की भी प्रशंसा की। उन्होंने मुख्यमंत्री के सपने को साकार करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी व्यक्त करते हुए कहा कि हम एमसीडी को बदलने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उल्लेखनीय है कि दिल्ली नगर निगम के 12 जोनल कार्यालय ही मुख्यालय द्वारा ली गई निर्देशों और नीतियों को लागू करने में इनकी अहम भूमिका होती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments