Friday, April 26, 2024
spot_img
HomeराजनीतिAAP के खिलाफ खिलाफ जन आंदोलन करेगी भाजपा, उठाएगी अधिकारियों को परेशान...

AAP के खिलाफ खिलाफ जन आंदोलन करेगी भाजपा, उठाएगी अधिकारियों को परेशान करने का मुद्दा

Delhi BJP meeting में शामिल होने के लिए राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल. संतोष राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा प्रदेश सह प्रभारी अलका गुर्जर विधानसभा में नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी सहित अन्य नेता राष्ट्रीय कार्यालय परिसर पहुंचे 

नई दिल्ली । राष्ट्रीय कार्यालय परिसर में आज गुरुवार को दिल्ली भाजपा की कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया जा रहा है। इसमें शामिल होने के लिए राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल. संतोष, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा, प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, प्रदेश सह प्रभारी अलका गुर्जर, विधानसभा में नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी सहित अन्य नेता राष्ट्रीय कार्यालय परिसर पहुंचे। 

इस दौरान दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि पिछली कार्यकारिणी बैठक 23 व 24 जनवरी को हुई थी। उसके बाद से अब तक दिल्ली सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ 23 प्रदर्शन किए गए। भाजपा के आंदोलन के कारण आबकारी घोटाला में उप मुख्यमंत्री को जेल जाना पड़ा। मुख्यमंत्री को जांच एजेंसी के सामने जाना पड़ा।

“अधिकारियों को पद से हटाना गलत”

उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हैं। लेकिन इसकी आड़ में भ्रष्टाचार की जांच करने वाले अधिकारियों को परेशान करना, पद से हटाना गलत है। इससे दिल्ली पर दूरगामी प्रभाव पड़ेगा। भाजपा इसके खिलाफ जन आंदोलन करेगी। जरूरत के अनुसार अन्य विकल्पों पर विचार किया जाएगा। 30 मई से 30 जून तक नरेन्द्र मोदी सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने के लिए कार्यक्रम आयोजित होंगे।

वहीं, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने यह गलत बयान दिया था कि केंद्र सरकार ने दिल्ली को मात्र तीन सौ करोड़ दिए गए हैं। सच्चाई यह है कि मोदी सरकार ने इस बार बजट में दिल्ली को विकास योजनाओं के लिए लगभग डेढ़ लाख करोड़ दिए हैं।

इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि प्रधानमंत्री ने दिल्ली के विकास पर ध्यान दिया। दिल्ली सरकार काम करने की जगह सिर्फ आरोप लगाने की राजनीति करती है। वहीं, मोदी सरकार दिल्ली में प्रदूषण व यातायात समस्या को दूर करने और यहां के विकास के लिए काम कर रही है। जहां झुग्गी वहीं मकान योजना के तहत झुग्गी वालों को फ्लैट दिए जा रहे हैं। 900 जेनरिक दवा दुकानें खोली गई है। केंद्र सरकार की योजनाओं का श्रेय दिल्ली सरकार ले रही। भाजपा कार्यकर्ता जनता को सच्चाई बताएंगे।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार का भ्रष्टाचार जनता के सामने आ गया है। शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा का बुरा हाल। लोगों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल रहा है। टैंकर माफिया का बोलबाला। आने वाले समय मे यह सरकार राजनीतिक हाशिये पर चली जाएगी। 2024 और 2025 के चुनाव में भाजपा शानदार प्रदर्शन करेगी।

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि विपरीत परिस्थिति में दिल्ली के लिए केंद्र सरकार दिल्ली के विकास के लजे काम कर रही है। पेंशन योजना के लिए इस बार के बजट में केंद्र सरकार द्वारा 37 सौ करोड़ दिया गया है, बावजूद दिल्ली सरकार बुजुर्गों को पेंशन नहीं दे रही है। पांच वर्षों से पेंशन नहीं मिल रही है। आयुष्मान योजना और केंद्र सरकार की अन्य कल्याणकारी योजनाओं को दिल्ली सरकार लागू करे। सभी जरूरतमंदों का राशनकार्ड बनाया जाए। मुख्यमंत्री आवास को लेकर और अन्य भ्रष्टाचार की जांच हो।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments