Saturday, April 27, 2024
spot_img
Homeअन्यDelhi Rohini : जिम के ट्रेडमिल में करंट आने से इंजीनियर की...

Delhi Rohini : जिम के ट्रेडमिल में करंट आने से इंजीनियर की मौत 

व्यायाम करते समय आया करंट, पीछे की ओर गिर गया सक्षम प्रुथी 

दिल्ली दर्पण टीवी ब्यूरो 

नई दिल्ली। रोहिणी में जिम में वर्कआउट करते समय ट्रेडमिल में करंट आने से युवक की मौत हो गई। करंट से युवक की मौत से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आनन फानन में मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले का जायजा लिया। इस मामले में जिम संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 


जानकारी के अनुसार दिल्ली रोहिणी के सेक्टर 19 में रहने वाला सक्षम प्रुथी जिम्प्लेक्स फिटनेस जोन में एक्सरसाइज करने जाता था। सक्षम ने बीटेक कर रखा था। वह गुरुग्राम की एक कंपनी में काम करता था। मंगलवार सुबह करीब 7.30 बजे जब सक्षम एक्सरसाइज कर रहा था तो उसी दौरान ट्रेडमिल में करंट दौड़ गया। ट्रेडमिल पर रनिंग करने के बाद रेस्ट के लिए ट्रेडमिल नंबर दो और तीन के बीच में बैठा था। करंट लगते ही वह पीछे की ओर गिर गया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। तुरंत ट्रेडमिल का स्विच बंद किया और लोगों की मदद से सक्षम को उठाकर सीआर दिया। शरीर में कोई हरकत न होने पर तुरंत अस्पताल मे भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले का जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। सक्षम इंजीनियर था  और वह अपने पिता के इकलौते बेटा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। 

पुलिस का कहना है कि सक्षम की मौत ट्रेडमिल में करंट आने की वजह से हुई है।  जिम में जब वह वर्कआउट कर रहा था, उसी वक्त ट्रेडमिल में करंट आ गया. सक्षम करंट की चपेट में आ गया। इस मामले में सक्षम के परिजनों की शिकायत पर जिम संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया है कि लापरवाही से मौत की धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी जिम संचालक अनुभव दुगल को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments