Sunday, April 28, 2024
spot_img
Homeअन्यDelhi University ने परीक्षाओं की तारीखों का किया एलान, बाढ़ के कारण...

Delhi University ने परीक्षाओं की तारीखों का किया एलान, बाढ़ के कारण विश्वविद्यालय ने स्थगित की थी परीक्षाएं


DU ने स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग और गैर-कॉलेजिएट महिला शिक्षा बोर्ड के छात्रों के लिए पुनर्निर्धारित द्वितीय वर्ष की परीक्षा की अधिसूचना सोमवार को जारी कर दी है। 17 18 और 19 जुलाई को होने वाली लिखित परीक्षाएं अब 26 जुलाई 1 अगस्त और 2 अगस्त को आयोजित की जाएंगी। वहीं जो प्रैक्टिकल परीक्षाएं 1415 और 16 जुलाई को होने थीं। अब 3 4 और 5 अगस्त को आयोजित की जाएंगी।

विश्वविद्यालय ने स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग और गैर-कॉलेजिएट महिला शिक्षा बोर्ड के छात्रों के लिए पुनर्निर्धारित द्वितीय वर्ष की परीक्षा की अधिसूचना सोमवार को जारी कर दी है। 17, 18 और 19 जुलाई को होने वाली लिखित परीक्षाएं अब 26 जुलाई, 1 अगस्त और 2 अगस्त को आयोजित की जाएंगी। वहीं, जो प्रैक्टिकल परीक्षाएं 14,15 और 16 जुलाई को होने थीं। वह अब 3, 4 और 5 अगस्त को आयोजित की जाएंगी।

आपको बता दें कि दिल्ली में यमुना नदी 10 जुलाई को शाम 5 बजे 205.33 मीटर के खतरे के निशान को पार कर गया था। इसके बाद हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया 3,60,000 क्यूसेक पानी 11 जुलाई को दिल्ली पहुंच गया था, जिसके बाद से पूरी दिल्ली में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है और कई इलाकें जलमग्न हो गए थे।

यमुना के जलस्तर फिर बढ़ोतरी

वहीं, बीते दो दिन यमुना का जलस्तर कम होने के बाद सोमवार के एक बार फिर से मामूली बढ़ोतरी हुई, जिसने शहर के लोगों के चिंता एक बार फिर से बढ़ा दी है। दिल्ली में दोपहर 12 बजे यमुना का जलस्तर सुबह 9 बजे 205.58 मीटर से बढ़कर 205.80 मीटर हो गया। रविवार की रात जलस्तर 205.52 मीटर था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments