Saturday, April 27, 2024
spot_img
HomeDELHI POLICEऑनर किलिंग इन जाफराबाद ! - पिता पुत्र ने कर दी बेटी...

ऑनर किलिंग इन जाफराबाद ! – पिता पुत्र ने कर दी बेटी के प्रेमी की चाकू मारकर हत्या , आरोपी फरार

-दिल्ली दर्पण ब्यूरो नार्थ ईस्ट दिल्ली। दिल्ली के जाफराबाद थाना क्षेत्र में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है जहां पर लड़की के परिजनों ने लड़की के प्रेमी की चाकू मर कर ह्त्या कर दी। आरोप लड़की के पिता मंजूर और उसके भाई मोहसिन पर लगा है। 

घटना सोमवार शाम की  है , मृतक 25 वर्षीय सलमान शाम को जिम जा रहा था कि लड़की के पिता और भाई ने उसे कल्याण वाली गली पर रोक लिया और उस पर चाकुओं से वार कर दिए। चाकू सलमान की छाती और गार्डन पर लगे है। चश्मदीद मकसूद अहमद के अनुसार लड़का बाइक पर आया था और हमलावर दो लोग थे जिनमें के युवा और एक उम्रदराज आदमी था। ऐसा लग रहा था वे इसका ही इन्तजार कर रहे थे। जैसे ही बाइक सवार आया दोनों ने उसे घेर लिया। एक ने उसे पकड़ा और दूसरे ने उसकी छाती और गार्डन पर चाकू से वार कर दिए। सलमान की वही तड़फ  तड़फ तड़फ कर मौत  हो गयी। शुरूआती जांच में सामने आया है की मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है।

डीसीपी नार्थ ईस्ट जॉय टिर्की के अनुसार सलमान की एक लड़की के साथ पिछले दो साल से दोस्ती थी। लड़की के परिजनों को यह पसंद नहीं था और वे इसका विरोध कर रहे थे। सलमान की माँ सायरा बानों को समझ नहीं आया की आखिर  अचानक यह क्या हो गया। सायरा बानों दवा लेने बहार गयी थे तो वाहन भीड़ थी। करीब जाकर देखा तो एक लड़का खून से लथपथ पड़ा तो वह कोई और नहीं सलमान ही था। सूत्रों के अनुसार लड़की की घरवाले दोनों के सबंधों के बेहद खिलाफ थे। जब दबाव देने के बाद भी दोनों नहीं मानें तो लड़की के पिता और भाई ने प्लानिंग के साथ उसे लड़की से ही फ़ोन करके बुलाया। जैसे ही सलमान मोटरसाइकल पर कल्याण गली आया दोनों ने उसकी ह्त्या कर दी। ह्त्या करने के बाद से ही आरोपी फरार है। पुलिस मामला दर्ज़ कर जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में लग गयी है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments