Tuesday, January 21, 2025
spot_img
Homeअन्यNoida News : डीएम की बैठक में ट्रेड यूनियन के नेताओं ने...

Noida News : डीएम की बैठक में ट्रेड यूनियन के नेताओं ने उठाया श्रमिकों की समस्याओं को 

डीएम की अध्यक्षता में सूरजपुर कलेक्ट्रेट में हुई श्रम बंधुओं की बैठक 

दिल्ली दर्पण ब्यूरो 

नोएडा। जिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर की अध्यक्षता में बुधवार को सूरजपुर जिला कलेक्ट्रेट में श्रम बंधु की बैठक में ट्रेड यूनियन के नेताओं ने श्रमिकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। बैठक में सीटू नेता गंगेश्वर दत्त शर्मा, मुकेश कुमार राघव, गुड़िया देवी आदि मौजूद थे। 

दरअसल नोएडा में श्रमिकों की समस्याओं को लेकर सीटू की अगुआई में आये दिन आंदोलन होता रहता है। निजी संस्थाओं में आये दिन श्रमिकों को बिना कारण बताये नौकरी से निकाल दिया जाता है। श्रमिकों की समस्याओं को लेकर सीटू संगठन लगातार संघर्षरत रहता है। सीटू के जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त लगातार श्रमिकों के हक़ की लड़ाई लड़ते रहते हैं। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments