Sunday, April 28, 2024
spot_img
Homeअन्यमानव तस्करी के खिलाफ 'मुस्कान एनजीओ' की मुहीम, जंतर मंतर पर किया प्रदर्शन 

मानव तस्करी के खिलाफ ‘मुस्कान एनजीओ’ की मुहीम, जंतर मंतर पर किया प्रदर्शन 

 
इक्कीसवीं  सदी में भी भारत जैसे देश में हर आठ मिनट पर एक बच्चा ट्रैफिकिंग का शिकार होता है या अगवा किया जाता है। बाद में इन्हीं मासूम ज़िन्दगियों को वैश्यावृति , बाल मजदूरी , ड्रग सप्लाई  या फिर भीख माँगने जैसे नर्क में धकेल दिया जाता है। इसी अभिशाप को मिटाने का बीड़ा उठाया है सामजिक संस्था ‘मुस्कान’ ने। साल 2015 में स्थापित हुए इस एनजीओ ने ह्यूमन ट्रैफिकिंग के खिलाफ मुहीम छेड़ रखी है, और अब इस मुहीम को लेकर ‘मुस्कान ‘ ने झाड़खंड से दिल्ली पहुँच कर सरकार के दरबार में दस्तक दी है। केके मेमोरियल ट्रस्ट के अन्तर्गत गठित ‘मुस्कान’ ने रविवार को जंतर मंतर में एक बड़ा कार्यक्रम किया जिसका उद्देश्य था सरकार तक अपनी आवाज को पहुँचाना।  
सरकार के तमाम कोशिशों के बावजूद मानव तस्करी बदस्तूर जारी है जिसका एक बड़ा कारण लोगों में जागरूकता की कमी भी है।  इसी को ध्यान में रखते हुए मुस्कान ने नुक्कड़ नाटक के जरिये जंतर मंतर पर इकठ्ठा हुए लोगों को जागरूक करने की भी कोशिश की।
इस मुहीम में मुस्कान को सियासत से जुड़े लोगों का भी बखूबी साथ मिला है , हालाँकि ये कोई राजनीतिक मंच नहीं था लेकिन भाजपा दिल्ली प्रदेश के मंत्री गजेन्द्र यादव — यहाँ बतौर अतिथि शिरकत करने पहुँचे थे। इन्होंने भी मुस्कान की मुहीम को सराहा और हर संभव मदद का अस्वासन भी दिया।
 पच्चीस साल से समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय रहीं अर्पिता बंसल ने इस मुहीम को एक संकल्प के रूप में लिया है।  इनका मानवीय रूप इस कार्यक्रम में भी देखने को मिला जब इन्होंने एक दिव्यांग बच्ची को सम्मानित किया। 
मानव तस्करी जैसे सामाजिक बुराई के  खिलाफ छेड़ी गई जंग को मुस्कान एनजीओ सरकार के साथ मिलकर लड़ना चाहती है ताकि इसे जड़ से ख़त्म किया जा सके।  
इस सामाजिक मुहीम को दिल्ली दर्पण टीवी का सलाम।  
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments