सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
ग्रेटर कैलाश 2: पूर्व साथी पर घर में घुसकर युवती से मारपीट, छेड़छाड़ और धमकी का आरोपनई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, विकास कालिया गैंग के 2 इनामी शूटर गोली लगने से ढेर/घायलनिजामुद्दीन गोलीबारी मामला: दिल्ली हाईकोर्ट ने आरोपी मोहम्मद शाहरुख की अग्रिम जमानत याचिका की खारिजसोनीपत में ट्रैक्टर लोन की किस्त हड़पने वाला फाइनेंस कंपनी कर्मी गिरफ्तार, किसान से लिए थे 85 हजार रुपयेआर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर सिर्फ कंपनियों का नियंत्रण काफी नहीं, बने कड़ा सरकारी कानून: बिल गेट्समेरठ: हिस्ट्रीशीटरों को संरक्षण देने और लापरवाही के आरोप में चौकी प्रभारी लाइन हाजिर

बिना चले ही दिल्ली वालों की जेब से कट रहे ₹1,200 करोड़! जानिए बवाना पावर प्लांट का पूरा सच

राजधानी दिल्ली में बिजली बिलों को लेकर आम जनता लगातार परेशान है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि आपके बिजली बिल में आ रही तेजी का एक बड़ा कारण दिल्ली का ही एक विशाल पावर प्लांट है।

Delhi Darpan Desk
Delhi Darpan Deskसमाचार डेस्क
शेयर
20 अगस्त 2026 · 7:21 am1.8 हज़ार व्यूज़अपडेटेड 9:16 amनई दिल्ली
बिना चले ही दिल्ली वालों की जेब से कट रहे ₹1,200 करोड़! जानिए बवाना पावर प्लांट का पूरा सच
बिना चले ही दिल्ली वालों की जेब से कट रहे ₹1,200 करोड़! जानिए बवाना पावर प्लांट का पूरा सच

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में बिजली बिलों को लेकर आम जनता लगातार परेशान है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि आपके बिजली बिल में आ रही तेजी का एक बड़ा कारण दिल्ली का ही एक विशाल पावर प्लांट है। उत्तर-पश्चिम दिल्ली में स्थित 1,371.2 मेगावाट क्षमता का बवाना कंबाइंड साइकिल गैस टरबाइन (CCGT) पावर स्टेशन अपनी पूरी क्षमता से चल भी नहीं पा रहा है, फिर भी दिल्ली की जनता को हर साल इसके रखरखाव और फिक्स्ड कॉस्ट के नाम पर करीब ₹1,200 करोड़ चुकाने पड़ रहे हैं।

क्षमता पूरी, लेकिन उत्पादन सिर्फ 22 से 29 प्रतिशत

दिल्ली SLDC और CERC की रिपोर्ट के अनुसार, बवाना पावर प्लांट तकनीकी रूप से पूरी तरह दुरुस्त है और इसकी उपलब्धता (Availability) 90% के आसपास बनी रहती है। लेकिन इसके बावजूद इसका वास्तविक प्लांट लोड फैक्टर (PLF) 2020-21 के बाद से लगातार 22% से 29% के निचले स्तर पर अटका हुआ है। यानी 1,371.2 मेगावाट क्षमता वाला यह प्लांट ज्यादातर समय अपनी कुल क्षमता के एक-तिहाई से भी कम पर काम करता है।

क्यों नहीं बन पा रही पूरी बिजली?

बवाना पावर प्लांट की इस बदहाली के पीछे सबसे मुख्य कारण ईंधन यानी प्राकृतिक गैस की कमी और उसकी भारी-भरकम कीमत है:

सीमित सस्ती गैस: सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार प्लांट को 1.564 MMSCMD सस्ती APM (एडीमिनिस्टर्ड प्राइस मैकेनिज्म) गैस मिलती है, जिससे केवल 320 मेगावाट तक ही बिजली बनाई जा सकती है।

महंगी RLNG गैस पर निर्भरता: 320 मेगावाट से अधिक बिजली उत्पादन के लिए प्लांट को अंतरराष्ट्रीय बाजार से महंगी RLNG या Spot-RLNG गैस खरीदनी पड़ती है।

दोगुनी हुई ईंधन की कीमत: प्राथमिक ईंधन की landed कीमत ₹15.42 प्रति SCM से बढ़कर ₹29 से ₹34 प्रति SCM तक पहुंच चुकी है।

बिजली की दर ₹11 के पार, उपभोक्ता पर सीधा असर

ईंधन महंगा होने के कारण बवाना प्लांट से पैदा होने वाली बिजली की प्रति यूनिट लागत ₹6.37–8.64 से बढ़कर सीधे ₹10.87 से ₹11.96 प्रति यूनिट तक पहुंच गई है।

बिजली कंपनियां इतने महंगे दामों पर बिजली खरीदने से बचती हैं, यही वजह है कि प्लांट को मेरिट ऑर्डर के तहत कम चलाया जाता है। लेकिन नियमों के मुताबिक, बिजली बने या न बने, दिल्ली की बिजली वितरण कंपनियों (DISCOMs) को हर साल लगभग ₹1,200 करोड़ की 'सालाना फिक्स्ड कॉस्ट' (AFC) प्लांट को देनी ही पड़ती है। यह भारी-भरकम फिक्स्ड कॉस्ट पावर परचेज एडजस्टमेंट कॉस्ट (PPAC) के जरिए अंततः दिल्ली के आम उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में जुड़कर उनकी जेब ढीली करती है।

पर्यावरणीय समस्या भी बनी चुनौती

प्लांट के ठीक बगल में स्थित कचरा भराव क्षेत्र (Landfill Site) और वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट से निकलने वाले धुएं और कणों के कारण सर्दियों के मौसम में प्लांट में बार-बार ट्रिपिंग की समस्या भी देखने को मिलती है।

विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक केंद्र सरकार द्वारा बवाना प्लांट को अतिरिक्त सस्ती घरेलू गैस का आवंटन नहीं किया जाता या लॉन्ग-टर्म गैस समझौतों का कोई स्थायी रास्ता नहीं निकलता, तब तक यह 4,400 करोड़ से अधिक की लागत वाला प्लांट दिल्ली वालों की जेब पर इसी तरह भारी पड़ता रहेगा।

Article image
Article image
शेयर

लेखक

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

दिल्ली में 12 करोड़ की हेरोइन बरामद: सोशल मीडिया के जरिए चल रहा था अपराध का काला कारोबार1.6 हज़ार
Breakingभारत

दिल्ली में 12 करोड़ की हेरोइन बरामद: सोशल मीडिया के जरिए चल रहा था अपराध का काला कारोबार

-दिल्ली में 12 करोड़ की हेरोइन बरामद : चांदनी चौक से कुलदीप स्वामी की गिरफ्तारी और स्विफ्ट डिजायर कार से पाकिस्तान निर्मित 2 किलो हेरोइन का खुलासा। -सोशल मीडिया से चलता था सिंडिकेट: इंस्टाग्राम और टेलीग्राम के जरिए कोड वर्ड और नोटों की फोटो से होने वाली डील तथा गिरोह के काले कारोबार की पूरी कहानी।

डिक्की में मिले शव से खुला हत्या का राज, दिल्ली पुलिस ने महाराष्ट्र से 20 वर्षीय आरोपी को दबोचा2.1 हज़ार

डिक्की में मिले शव से खुला हत्या का राज, दिल्ली पुलिस ने महाराष्ट्र से 20 वर्षीय आरोपी को दबोचा

दिल्ली में कार की डिक्की से मिले युवक के शव के मामले में पुलिस ने महाराष्ट्र से 20 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है. तकनीकी और मानवीय जांच के बाद आरोपी तक पहुंची पुलिस अब हत्या की वजह और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है.

व्यवस्था के खिलाफ अब खुद उठना होगा खड़े: 'मेरा इलाका, मेरी ज़िम्मेदारी' के संकल्प से ही टूटेगा भ्रष्ट तंत्र का गुरूर978
Breakingभारत

दिल्ली में सिस्टम आईसीयू में : वज़ीरपुर और अशोक विहार में प्रशासनिक मनमानी और भ्रष्टाचार से त्रस्त जनता

-व्यवस्था के खिलाफ अब खुद उठना होगा खड़े: 'मेरा इलाका, मेरी ज़िम्मेदारी' के संकल्प से ही टूटेगा भ्रष्ट तंत्र का गुरूर