सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन: 'नशा मुक्त भारत अभियान' के तहत ₹50 करोड़ की हेरोइन जब्त, लखनऊ में अवैध ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़नोएडा: 43वीं मंजिल से कूदकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने दी जान, पुलिस जांच में कर्ज और पारिवारिक तनाव का खुलासागाजियाबाद: क्लीनिक पर गलत इलाज से गर्भवती महिला की मौत का आरोप, पुलिस जांच में जुटीगुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे अंडरपास के पास हादसा, ट्रक से कुचलकर बाइक टैक्सी चालक की मौतमेरठ: पति ने दूसरी महिला के साथ पकड़े जाने पर पत्नी को कार के बोनट पर 100 मीटर तक दौड़ाया, दो गिरफ्तारपानीपत: नशा मुक्ति अभियान के तहत पुलिस ने चलाया जागरूकता कार्यक्रम, समाज से की सक्रिय सहयोग की अपील
ताज़ा खबरअपराध

Delhi Crime : केशवपुरम | बीड़ी जलने के लिए माचिस नहीं दी तो कर दी चाकू से गोदकर ह्त्या

-पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पकड़े गए आरोपी, मुख्य हथियार बरामद - कहां जा रही है राजधानी की युवा पीढ़ी?

Rajender Swami
Rajender SwamiDelhi Darpan
शेयर
16 सितंबर 2026 · 8:01 am328 व्यूज़अपडेटेड 8:16 amNorth west Delhi
देश की राजधानी में माचिस के लिए मौत का खेल: मामूली सी बात पर चाकूबाजी और एक बेकसूर की जान
देश की राजधानी में माचिस के लिए मौत का खेल: मामूली सी बात पर चाकूबाजी और एक बेकसूर की जान

-राजेंद्र स्वामी , दिल्ली दर्पण ब्यूरो

दिल्ली। माचिस नहीं दी तो कर दी चाकुओं से गोदकर हत्या... देश की राजधानी दिल्ली में अब इंसानियत इतनी मर चुकी है कि छोटी-छोटी और बेहद मामूली बातों पर भी लोगों की जानें ली जा रही हैं। ताजा मामला उत्तर-पश्चिम जिले के केशव पुरम थाना क्षेत्र का है, जहां सिर्फ एक माचिस की तीली मांगने पर और उसे देने से इनकार करने पर बात इतनी बढ़ गई कि आरोपियों ने बेरहमी से चाकुओं से गोदकर एक युवक की हत्या कर दी, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचा दिया। यह घटना झकझोर कर रख देने वाली है और यह सोचने पर मजबूर करती है कि आज के दौर में युवाओं के भीतर सहनशीलता का स्तर कितना गिर चुका है। मामूली सी बात पर चाकू निकाल लेना और ताबड़तोड़ वार कर देना इस बात का प्रमाण है कि समाज में कानून का डर और आपसी संयम लगातार खत्म होता जा रहा है।

माचिस देने से इनकार करने पर खूनी संघर्ष: चाकुओं से गोदकर ले ली जान : थाना केशव पुरम इलाके में डीएसआईआईडीसी (DSIIDC) वाइन शॉप के सामने फुटपाथ पर यह खौफनाक वारदात हुई। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने सिगरेट पीने के लिए पीड़ितों से माचिस की मांग की थी। जब पीड़ितों ने माचिस देने से इनकार कर दिया, तो यह छोटी सी बात दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस और विवाद में बदल गई। गुस्साए आरोपियों ने आव देखा न ताव, और फौरन हिंसक हो उठे।

मुख्य आरोपी नरेश बहादुर उर्फ नेपाली ने बेरहमी से चाकू निकालकर मृतक भवानी (30) और घायल आशा राम (32) पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे पूरा इलाका दहल गया। इस अंधाधुंध हमले में भवानी की बाएं पीठ पर गहरा घाव लगने से मौत हो गई, जबकि आशा राम जिंदगी और मौत के बीच अस्पताल में संघर्ष कर रहे हैं। उनके साथियों (तरुण और एक सीसीएल) ने भी पीड़ितों के साथ जमकर मारपीट की।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पकड़े गए आरोपी, मुख्य हथियार बरामद : घटना की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस ने तत्परता दिखाई। एसीपी अशोक विहार श्री आकाश रावत के समग्र पर्यवेक्षण, एसएचओ केशव पुरम राजीव मलिक के निकट और एटीओ यूनुस जावेद के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने तकनीकी और जमीनी सूचना तंत्र का इस्तेमाल करते हुए इस अंधे कत्ल की गुत्थी को कुछ ही समय में सुलझा लिया।

पुलिस ने इस जघन्य हत्याकांड में शामिल दो मुख्य आरोपियों और एक बाल अपचारी (CCL) को दबोच लिया है :

नरेश बहादुर उर्फ नेपाली (19 वर्ष, निवासी- वजीरपुर, दिल्ली): इसी मुख्य आरोपी ने पीड़ितों पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार किए थे। इसकी निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल खून से सना चाकू बरामद कर लिया है।

तरुण (19 वर्ष, निवासी- वजीरपुर, दिल्ली): इसने घटना के दौरान पीड़ितों के साथ मारपीट की थी।

एक सीसीएल (विधि संघर्षरत बालक): इसे भी पुलिस ने पकड़ लिया है, जिसने हमले में अन्य आरोपियों का साथ दिया था।

थाना केशव पुरम में आईपीसी/बीएनएस की धारा 103(1) और 109(1) के तहत एफआईआर दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

बड़ा सवाल: कहां जा रही है राजधानी की युवा पीढ़ी? राजधानी में इस तरह की घटनाएं यह सवाल खड़े करती हैं कि आखिर मामूली तकरार पर जानलेवा हमला करने की यह प्रवृत्ति कहां से आ रही है? जरा सी असहमति या मनाही पर चाकुओं से गोदकर जान ले लेना यह दिखाता है कि युवाओं में गुस्से पर नियंत्रण बिल्कुल नहीं बचा है। यदि समाज में इस प्रकार की मानसिकता पर लगाम नहीं लगाई गई, तो छोटी-छोटी बातें ऐसे ही खूनी संघर्षों में बदलती रहेंगी।

keshav puram police arrested
keshav puram police arrested— Delhi Darpan
इनसे संबंधितराजधानी दिल्लीकेशव पुरम हत्या मामलाक्राइम न्यूज़दिल्ली पुलिसउत्तर-पश्चिम जिलाDelhi CapitalKeshav Puram Murder CaseCrime NewsDelhi PoliceNorth-West District
शेयर

लेखक

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

नोएडा: 43वीं मंजिल से कूदकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने दी जान, पुलिस जांच में कर्ज और पारिवारिक तनाव का खुलासा303

नोएडा: 43वीं मंजिल से कूदकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने दी जान, पुलिस जांच में कर्ज और पारिवारिक तनाव का खुलासा

गुरुग्राम निवासी 28 वर्षीय संभव जैन ने नोएडा के सुपरनोवा कॉम्प्लेक्स में उठाया आत्मघाती कदम, पुलिस ने सोशल मीडिया पर चल रहे 3 करोड़ की एलिमोनी के दावों को नकारा।

गाजियाबाद: क्लीनिक पर गलत इलाज से गर्भवती महिला की मौत का आरोप, पुलिस जांच में जुटी583

गाजियाबाद: क्लीनिक पर गलत इलाज से गर्भवती महिला की मौत का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्र में पेट की सफाई के दौरान नस कटने का आरोप, दिल्ली के अस्पताल में इलाज के दौरान महिला ने तोड़ा दम।

मेरठ: पति ने दूसरी महिला के साथ पकड़े जाने पर पत्नी को कार के बोनट पर 100 मीटर तक दौड़ाया, दो गिरफ्तार289

मेरठ: पति ने दूसरी महिला के साथ पकड़े जाने पर पत्नी को कार के बोनट पर 100 मीटर तक दौड़ाया, दो गिरफ्तार

मेरठ के लोहियानगर में पति को दूसरी महिला के साथ देख पत्नी ने रोकने का प्रयास किया, पुलिस ने जानलेवा हमले का केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा।