सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
नई दिल्ली के कनॉट प्लेस में मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर बड़ा प्रदर्शन, कई हिरासत मेंउत्तर प्रदेश से दिल्ली आने वाले रेल यात्रियों को राहत, शकूरबस्ती तक बढ़ाई गईं दो स्पेशल ट्रेनेंदिल्ली में अवैध पोस्टर लगाने वालों पर दर्ज होगी FIR, मुख्यमंत्री ने दिए सख्त निर्देशउत्तराखंड में खाई में गिरी फरीदाबाद के परिवार की कार, 5 लोग घायलसोनीपत में दिल्ली के कारोबारी से लूट के चार दोषियों को 10-10 साल की कैदएलके आडवाणी अस्पताल में भर्ती: सीने में संक्रमण के बाद अपोलो अस्पताल में इलाज, हालत स्थिर

गजरौला में बस से बिछड़ी किशोरी को पुलिस ने दिल्ली में सकुशल तलाशा, परिजनों को सौंपा

अमरोहा के गजरौला में बस से उतरते समय मां से अलग हुई किशोरी को पुलिस ने सात घंटे के भीतर दिल्ली से खोज निकाला।

Delhi Darpan Desk
Delhi Darpan Deskसमाचार डेस्क
शेयर
27 सितंबर 2026 · 1:59 am1.8 हज़ार व्यूज़
गजरौला में बस से बिछड़ी किशोरी को पुलिस ने दिल्ली में सकुशल तलाशा, परिजनों को सौंपा
गजरौला में बस से बिछड़ी किशोरी को पुलिस ने दिल्ली में सकुशल तलाशा, परिजनों को सौंपा — Amar Ujala

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले स्थित गजरौला क्षेत्र में रोडवेज बस से उतरते समय अपनी मां से बिछड़ी एक नाबालिग किशोरी को पुलिस ने करीब सात घंटे की मशक्कत के बाद दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया है। बरामदगी के बाद पुलिस ने किशोरी को इंदिरापुरम में रहने वाले उसके रिश्तेदारों के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अंजलि कटारिया ने बताया कि सीतापुर की रहने वाली एक महिला पति की मौत के बाद दिल्ली में नौकरी कर अपने तीन बच्चों का पालन-पोषण करती है। शुक्रवार रात वह अपनी नाबालिग बेटी और दो अन्य बच्चों के साथ घर जाने के लिए रोडवेज बस में सवार हुई थी।

सफर के दौरान रात करीब दो बजे हाईवे किनारे रोडवेज बसों के लिए अनुबंधित एक होटल पर बस रुकी। इसी बीच किशोरी बस से नीचे उतर गई, जबकि उसकी मां उस समय सो रही थी। आंख खुलने पर जब बेटी नहीं दिखी, तो महिला ने तलाश करने के साथ ही यूपी-112 पर सूचना दी।

सूचना मिलते ही अपराध निरीक्षक राम संजीवन यादव और हलका इंचार्ज देवेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ होटल पहुंचे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ यूपी-112 पर कॉल करने वाले नंबर से संपर्क साधा। इस दौरान बस आगे रवाना हो गई थी और महिला अपने दो बच्चों के साथ सीतापुर के लिए निकल चुकी थी।

सीओ के अनुसार बस छूट जाने के बाद किशोरी भी दिल्ली चली गई थी। सीसीटीवी से मिले सुरागों के आधार पर पुलिस टीम रात में ही दिल्ली रवाना हुई और सुबह करीब नौ बजे किशोरी को ढूंढ निकाला गया।

इनसे संबंधितdelhi-ncrAmrohaDelhi PoliceMissing PersonGajraula
शेयर

लेखक

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

नोएडा: आपदा से निपटने के लिए स्वयं सहायता समूह की 85 महिलाओं को दिया जा रहा विशेष प्रशिक्षण288

नोएडा: आपदा से निपटने के लिए स्वयं सहायता समूह की 85 महिलाओं को दिया जा रहा विशेष प्रशिक्षण

गौतमबुद्ध नगर में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने आपातकालीन परिस्थितियों और प्राथमिक उपचार के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया।

रोहतक में सर्वोत्तम माता प्रतियोगिता का आयोजन: खरेटी की श्वेता रहीं प्रथम, विजेताओं को मिलेगा नकद पुरस्कार134

रोहतक में सर्वोत्तम माता प्रतियोगिता का आयोजन: खरेटी की श्वेता रहीं प्रथम, विजेताओं को मिलेगा नकद पुरस्कार

महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से रोहतक के चिड़ी ब्लॉक में आयोजित प्रतियोगिता में श्वेता ने पहला, मोनिका ने दूसरा और नीतू ने तीसरा स्थान पाया।

सोनीपत में गोशाला के गड्ढे में भरे बारिश के पानी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत215

सोनीपत में गोशाला के गड्ढे में भरे बारिश के पानी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत

गन्नौर के शाहपुर तगा गांव में शेड निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में नहाने उतरे थे दोनों मासूम, बड़ी थाना पुलिस जांच में जुटी।