सामग्री पर जाएँ
ताज़ा खबर
चक्रवात तेज़ होने से ओडिशा तट पर रेड अलर्टदिल्ली पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह पकड़ा, 2,300 लोगों से ₹41 करोड़ की ठगीकैबिनेट ने गुजरात में ₹76,000 करोड़ की चिप फैब को मंज़ूरी दीभरतपुर: पिता पर लगे हत्या के आरोप को लेकर मिल रही धमकियों से परेशान 10वीं के छात्र ने की खुदकुशीमुजफ्फरनगर में बंद दुकान पर शराब मांगने को लेकर विवाद, सेल्समैन ने ग्राहक को बेल्ट से पीटा; आरोपी गिरफ्तारIIT रुड़की ने छात्रों को सोशल मीडिया पर राजनीतिक आंदोलनों का समर्थन करने के खिलाफ दी चेतावनीमेरठ में लंबित मांगों को लेकर किसानों का बड़ा प्रदर्शन, कमिश्नरी के बाद कलेक्ट्रेट का घेराव कर धरने पर बैठेअलवर में मानसून की सक्रियता से बदला मौसम, भारी बारिश और बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारीअमेरिकी पॉप सिंगर डेविड बर्क पर नाबालिग प्रेमिका की हत्या का आरोप, कोर्ट में सुनवाई शुरू

नेपाल सरकार का बड़ा फैसला, एक रुपये के सिक्के से नहीं हटेगा विवादित नक्शा

नेपाल कैबिनेट ने राष्ट्र बैंक के उस प्रस्ताव को खारिज कर दिया है जिसमें सिक्के से विवादित नक्शे को हटाकर बौद्ध मठ की तस्वीर लगाने की बात कही गई थी।

Delhi Darpan Desk
Delhi Darpan Deskसमाचार डेस्क
शेयर
21 जुलाई 2026 · 6:49 am1.2 हज़ार व्यूज़
नेपाल सरकार का बड़ा फैसला, एक रुपये के सिक्के से नहीं हटेगा विवादित नक्शा
नेपाल सरकार का बड़ा फैसला, एक रुपये के सिक्के से नहीं हटेगा विवादित नक्शाDainik Bhaskar

नेपाल सरकार ने एक रुपये के सिक्के से विवादित राष्ट्रीय नक्शा हटाने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। कैबिनेट ने नेपाल राष्ट्र बैंक (एनआरबी) द्वारा तैयार किए गए नए डिजाइन को मंजूरी देने से इनकार करते हुए इसे संशोधन के लिए वापस भेज दिया है। सरकारी अधिकारियों के अनुसार, सरकार ने निर्देश दिया है कि नए सिक्के पर प्रस्तावित बौद्ध मठ की तस्वीर के साथ देश का आधिकारिक नक्शा भी अनिवार्य रूप से शामिल किया जाए।

इस आधिकारिक नक्शे में भारत के लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा को नेपाल के हिस्से के रूप में दिखाया गया है। साल 2020 में नेपाल की संसद द्वारा संविधान संशोधन के जरिए इस नक्शे को आधिकारिक मान्यता दी गई थी। तभी से इस विवादित नक्शे का इस्तेमाल नेपाल के सरकारी दस्तावेजों, पासपोर्ट, बैंक नोटों और सिक्कों पर किया जा रहा है।

नेपाल राष्ट्र बैंक की नोट और सिक्का डिजाइन समिति ने एक रुपये के सिक्के से इस नक्शे को हटाकर मुस्तांग के ऐतिहासिक 'लो घेकर' बौद्ध मठ की तस्वीर लगाने का प्रस्ताव दिया था। एनआरबी बोर्ड की मंजूरी के बाद इसे वित्त मंत्रालय के जरिए मंत्रिपरिषद के पास भेजा गया था। हालांकि, जैसे ही सिक्के से राष्ट्रीय नक्शा हटाए जाने की खबर सार्वजनिक हुई, इसका विरोध शुरू हो गया।

अधिकारियों के मुताबिक, यह प्रस्ताव मौजूदा सरकार के गठन से पहले ही तैयार किया जाना शुरू हो गया था। इसका मुख्य उद्देश्य देश की मुद्रा पर सांस्कृतिक विरासत को संतुलित तरीके से प्रदर्शित करना था। बैंक का मानना था कि वर्तमान नोटों और सिक्कों पर पशुपतिनाथ और जानकी मंदिर जैसे हिंदू धार्मिक स्थलों को प्रमुखता मिली हुई है, जबकि बौद्ध विरासत का प्रतिनिधित्व कम है।

कैबिनेट के नए निर्देश के बाद अब नेपाल राष्ट्र बैंक एक नया डिजाइन तैयार करेगा जिसमें लो घेकर मठ और राष्ट्रीय नक्शा दोनों मौजूद होंगे। इसके साथ ही, बैंक एक रुपये के सिक्के की धातु और वजन में भी बदलाव करने जा रहा है। वर्तमान में एक रुपये के सिक्के को बनाने में दो रुपये से अधिक की लागत आती है, जिसे कम करने के लिए अब सफेद धातु का उपयोग करने का प्रस्ताव है।

इसके अलावा, बैंक द्वारा दस रुपये के सिक्के पर दैलेख के भुर्ति देवल मंदिर समूह की तस्वीर शामिल करने के प्रस्ताव पर भी विचार किया जा रहा है। गौरतलब है कि भारत ने साल 2020 में नेपाल द्वारा नया नक्शा जारी किए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई थी। भारत का रुख है कि कालापानी, लिपुलेख और लिम्पियाधुरा भारतीय क्षेत्र हैं और सीमा विवाद का समाधान एकतरफा कदम उठाने के बजाय द्विपक्षीय बातचीत से किया जाना चाहिए।

इनसे संबंधितNepalIndia Nepal Border DisputeNepal Rastra BankControversial Map
शेयर

लेखक

टिप्पणियाँ

2

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

अमेरिकी पॉप सिंगर डेविड बर्क पर नाबालिग प्रेमिका की हत्या का आरोप, कोर्ट में सुनवाई शुरू111

अमेरिकी पॉप सिंगर डेविड बर्क पर नाबालिग प्रेमिका की हत्या का आरोप, कोर्ट में सुनवाई शुरू

अमेरिकी पॉप गायक डेविड बर्क उर्फ 'D4vd' पर अपनी 14 वर्षीय नाबालिग प्रेमिका की हत्या और उसके शव को क्षत-विक्षत करने के मामले में अदालत में प्रारंभिक सुनवाई शुरू हो गई है।

कनाडा में भारतीय छात्रों के आवेदनों में भारी गिरावट, जीवनसाथी के वर्क परमिट पर रोक को बताया गया मुख्य कारण575

कनाडा में भारतीय छात्रों के आवेदनों में भारी गिरावट, जीवनसाथी के वर्क परमिट पर रोक को बताया गया मुख्य कारण

कनाडाई उच्चायोग के आंतरिक पत्राचार के अनुसार, स्पाउस वीजा नियमों में सख्ती के बाद भारतीय आवेदकों ने जर्मनी और स्वीडन जैसे अन्य देशों का रुख किया है।

फीफा विश्व कप 2026: स्पेन की जीत के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हस्तक्षेप पर उठे सवाल886

फीफा विश्व कप 2026: स्पेन की जीत के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हस्तक्षेप पर उठे सवाल

फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया, लेकिन इस पूरे टूर्नामेंट के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के राजनीतिक हस्तक्षेप और नीतियों की काफी चर्चा रही।