सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
दिल्ली: MCOCA मामले में फरार दो आरोपी गिरफ्तार, ₹30 लाख नकद और थार गाड़ी बरामद; सट्टा अड्डे पर भी छापादिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले बढ़ी हलचल, जंतर-मंतर पर अनुमति नहीं; सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाईउत्तर-पश्चिम जिला पुलिस हर मोर्चे पर सतर्क : 33 बदमाश गिरफ्तार, ₹35 लाख की चोरी का खुलासा ; महिलाओं की सुरक्षा के लिए पिंक पेट्रोलिंग पर जोरदिल्ली में 45 जेजे क्लस्टरों का होगा इन-सीटू पुनर्वास, डीडीए ने शुरू की 21 हजार परिवारों के लिए प्रक्रियाअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने नोबेल शांति पुरस्कार पर फिर जताया दावा, कहा- मैंने आठ युद्ध खत्म कराएअमेरिका में विदेशी छात्रों के लिए नौकरी पाना होगा मुश्किल, ट्रंप प्रशासन ने ओपीटी पर भारी शुल्क का रखा प्रस्ताव
ताज़ा खबरभारत

PM मोदी ने स्कूली छात्राओं संग मनाया रक्षाबंधन, देशवासियों को दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षाबंधन के अवसर पर स्कूली छात्राओं और एनसीसी कैडेट्स के साथ त्योहार मनाया। देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का संदेश दिया।

Asad Ahmed
Asad Ahmedपत्रकार
शेयर
28 अगस्त 2026 · 6:04 am993 व्यूज़
PM मोदी ने स्कूली छात्राओं संग मनाया रक्षाबंधन, देशवासियों को दी शुभकामनाएं
PM मोदी ने स्कूली छात्राओं संग मनाया रक्षाबंधन, देशवासियों को दी शुभकामनाएं — The Times of India

असद अहमद, दिल्ली दर्पण टीवी नई दिल्ली: रक्षाबंधन के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक आवास पर स्कूली छात्राओं और एनसीसी कैडेट्स के साथ त्योहार मनाया। इस दौरान छात्राओं ने प्रधानमंत्री की कलाई पर राखी बांधी, जबकि पीएम मोदी ने उन्हें उपहार देकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री आवास पर राखी का उत्सव, एनसीसी कैडेट्स और छात्राओं ने बांधी राखी प्रधानमंत्री ने देशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने कामना की कि यह त्योहार सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।

रक्षाबंधन समारोह के दौरान प्रधानमंत्री ने छात्राओं और एनसीसी कैडेट्स से बातचीत भी की और उन्हें शिक्षा, अनुशासन तथा राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी देशवासियों को रक्षाबंधन की बधाई दी और इसे भारतीय संस्कृति में भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का प्रतीक बताया। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

रक्षाबंधन का त्योहार पूरे देश में पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। बहनें भाइयों की कलाई पर राखी बांध रही हैं, जबकि भाई उनकी सुरक्षा और सम्मान का संकल्प दोहरा रहे हैं।

इनसे संबंधितPM ModiRaksha Bandhan 2026Narendra ModiNCC CadetsSchool GirlsRahul GandhiMallikarjun Khargeइंडिया न्यूज़दिल्ली न्यूज़दिल्ली दर्पण टीवी
शेयर

लेखक

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

दिल्ली में 12 करोड़ की हेरोइन बरामद: सोशल मीडिया के जरिए चल रहा था अपराध का काला कारोबार1.6 हज़ार
Breakingभारत

दिल्ली में 12 करोड़ की हेरोइन बरामद: सोशल मीडिया के जरिए चल रहा था अपराध का काला कारोबार

-दिल्ली में 12 करोड़ की हेरोइन बरामद : चांदनी चौक से कुलदीप स्वामी की गिरफ्तारी और स्विफ्ट डिजायर कार से पाकिस्तान निर्मित 2 किलो हेरोइन का खुलासा। -सोशल मीडिया से चलता था सिंडिकेट: इंस्टाग्राम और टेलीग्राम के जरिए कोड वर्ड और नोटों की फोटो से होने वाली डील तथा गिरोह के काले कारोबार की पूरी कहानी।

डिक्की में मिले शव से खुला हत्या का राज, दिल्ली पुलिस ने महाराष्ट्र से 20 वर्षीय आरोपी को दबोचा2.1 हज़ार

डिक्की में मिले शव से खुला हत्या का राज, दिल्ली पुलिस ने महाराष्ट्र से 20 वर्षीय आरोपी को दबोचा

दिल्ली में कार की डिक्की से मिले युवक के शव के मामले में पुलिस ने महाराष्ट्र से 20 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है. तकनीकी और मानवीय जांच के बाद आरोपी तक पहुंची पुलिस अब हत्या की वजह और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है.