सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
दिल्ली: MCOCA मामले में फरार दो आरोपी गिरफ्तार, ₹30 लाख नकद और थार गाड़ी बरामद; सट्टा अड्डे पर भी छापादिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले बढ़ी हलचल, जंतर-मंतर पर अनुमति नहीं; सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाईउत्तर-पश्चिम जिला पुलिस हर मोर्चे पर सतर्क : 33 बदमाश गिरफ्तार, ₹35 लाख की चोरी का खुलासा ; महिलाओं की सुरक्षा के लिए पिंक पेट्रोलिंग पर जोरदिल्ली में 45 जेजे क्लस्टरों का होगा इन-सीटू पुनर्वास, डीडीए ने शुरू की 21 हजार परिवारों के लिए प्रक्रियाअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने नोबेल शांति पुरस्कार पर फिर जताया दावा, कहा- मैंने आठ युद्ध खत्म कराएअमेरिका में विदेशी छात्रों के लिए नौकरी पाना होगा मुश्किल, ट्रंप प्रशासन ने ओपीटी पर भारी शुल्क का रखा प्रस्ताव
ताज़ा खबरभारत

सड़क किनारे रहने वाले बच्चों संग मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मनाई रक्षाबंधन, कहा— 'सपनों को पूरा करने में रोड़ा नहीं बनने देगी सरकार

शिक्षा और स्वास्थ्य की गारंटी के साथ अधिकारीयों को दिए आदेश,

Delhi Darpan Desk
Delhi Darpan Deskसमाचार डेस्क
शेयर
29 अगस्त 2026 · 5:48 am3 हज़ार व्यूज़अपडेटेड 5:52 am
सड़क किनारे रहने वाले बच्चों संग मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मनाई रक्षाबंधन, कहा— 'सपनों को पूरा करने में रोड़ा नहीं बनने देगी सरकार
सड़क किनारे रहने वाले बच्चों संग मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मनाई रक्षाबंधन, कहा— 'सपनों को पूरा करने में रोड़ा नहीं बनने देगी सरकार
  • दिल्ली दर्पण ब्यूरो

नई दिल्ली: रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री जन सेवा सदन में सड़क किनारे रहने वाले (स्ट्रीट चिल्ड्रेन) बच्चों के साथ त्योहार की खुशियां बांटीं। इस दौरान बच्चों ने मुख्यमंत्री को राखी बांधी, जिसके बदले मुख्यमंत्री ने उन्हें दुलार और हर संभव मदद का भरोसा दिया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने बच्चों से आत्मीय बातचीत की। उन्होंने बच्चों की पढ़ाई-लिखाई, उनकी रुचियों और भविष्य के सपनों के बारे में जानकारी ली। बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, "आप सभी अपने जीवन में बड़े लक्ष्य तय करें और उन्हें हासिल करने के लिए जी-तोड़ मेहनत करें। दिल्ली सरकार आपके हर सपने को पूरा करने में आपके साथ खड़ी है।"

शिक्षा और सुरक्षा की गारंटी मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि दिल्ली सरकार इन बच्चों की शिक्षा, उत्तम स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सामाजिक या आर्थिक तंगी के कारण किसी भी बच्चे को पढ़ाई से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि इनमें से कई बच्चों का दाखिला हाल ही में मुख्यमंत्री के विशेष निर्देशों के बाद स्कूलों में कराया गया है, ताकि वे मुख्यधारा की शिक्षा प्रणाली से जुड़कर एक बेहतर और सुरक्षित भविष्य का निर्माण कर सकें।

अधिकारियों को कड़े निर्देश इस मौके पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सड़क किनारे रहने वाले बच्चों के पुनर्वास, शिक्षा और कल्याण से जुड़ी हर जरूरत पर प्राथमिकता से ध्यान दिया जाए। उन्होंने सुनिश्चित करने को कहा कि इन बच्चों को आगे बढ़ने के लिए जरूरी संसाधनों की कोई कमी न हो।

इनसे संबंधितरक्षाबंधनदिल्ली सरकाररेखा गुप्तासड़क किनारे रहने वाले बच्चेमुख्यमंत्री जन सेवा सदनबाल कल्याणशिक्षा अधिकारस्ट्रीट चिल्ड्रेनदिल्ली समाचाररक्षाबंधन 2026
शेयर

लेखक

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

दिल्ली में 12 करोड़ की हेरोइन बरामद: सोशल मीडिया के जरिए चल रहा था अपराध का काला कारोबार1.6 हज़ार
Breakingभारत

दिल्ली में 12 करोड़ की हेरोइन बरामद: सोशल मीडिया के जरिए चल रहा था अपराध का काला कारोबार

-दिल्ली में 12 करोड़ की हेरोइन बरामद : चांदनी चौक से कुलदीप स्वामी की गिरफ्तारी और स्विफ्ट डिजायर कार से पाकिस्तान निर्मित 2 किलो हेरोइन का खुलासा। -सोशल मीडिया से चलता था सिंडिकेट: इंस्टाग्राम और टेलीग्राम के जरिए कोड वर्ड और नोटों की फोटो से होने वाली डील तथा गिरोह के काले कारोबार की पूरी कहानी।

डिक्की में मिले शव से खुला हत्या का राज, दिल्ली पुलिस ने महाराष्ट्र से 20 वर्षीय आरोपी को दबोचा2.1 हज़ार

डिक्की में मिले शव से खुला हत्या का राज, दिल्ली पुलिस ने महाराष्ट्र से 20 वर्षीय आरोपी को दबोचा

दिल्ली में कार की डिक्की से मिले युवक के शव के मामले में पुलिस ने महाराष्ट्र से 20 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है. तकनीकी और मानवीय जांच के बाद आरोपी तक पहुंची पुलिस अब हत्या की वजह और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है.