सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
नई दिल्ली के कनॉट प्लेस में मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर बड़ा प्रदर्शन, कई हिरासत मेंउत्तर प्रदेश से दिल्ली आने वाले रेल यात्रियों को राहत, शकूरबस्ती तक बढ़ाई गईं दो स्पेशल ट्रेनेंदिल्ली में अवैध पोस्टर लगाने वालों पर दर्ज होगी FIR, मुख्यमंत्री ने दिए सख्त निर्देशउत्तराखंड में खाई में गिरी फरीदाबाद के परिवार की कार, 5 लोग घायलसोनीपत में दिल्ली के कारोबारी से लूट के चार दोषियों को 10-10 साल की कैदएलके आडवाणी अस्पताल में भर्ती: सीने में संक्रमण के बाद अपोलो अस्पताल में इलाज, हालत स्थिर

Wazirpur | मन की बात' के मंच पर साथ आए विरोधी नेता ! जिन्हें एक-दूसरे को देखना तक पसंद नहीं, वे भी दिखे साथ

मंच पर साथ दिखीं विधायक पूनम भारद्वाज और निगम पार्षद वीना असीजा, लंबे समय से चल रहे मतभेदों के बीच राजनीतिक हलकों में तेज हुई चर्चा।

Rajender Swami
Rajender SwamiDelhi Darpan
शेयर
27 सितंबर 2026 · 9:44 am884 व्यूज़अपडेटेड 9:47 amनई दिल्ली
Wazirpur | मन की बात' के मंच पर साथ आए विरोधी नेता ! जिन्हें एक-दूसरे को देखना तक पसंद नहीं, वे भी दिखे साथ
Wazirpur | मन की बात' के मंच पर साथ आए विरोधी नेता ! जिन्हें एक-दूसरे को देखना तक पसंद नहीं, वे भी दिखे साथ

-राजेंद्र स्वामी , दिल्ली दर्पण टीवी

नई दिल्ली। चांदनी चौक से सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने रविवार को वज़ीरपुर औद्योगिक क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम को स्थानीय लोगों के साथ सुना। कार्यक्रम के बाद उन्होंने पार्क में वृक्षारोपण किया और जैन समाज के धर्मगुरु के नाम पर "गुरु सुदर्शन वाटिका" का उद्घाटन किया।

इस अभियान की अगुवाई स्थानीय निगम पार्षद योगेश वर्मा ने की। उन्होंने अपने वार्ड में 16 हजार वृक्ष लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक पूनम भारद्वाज, अशोक विहार की निगम पार्षद वीना असीजा, केशवपुरम जिला अध्यक्ष अजय खतना तथा जैन समाज के कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान ए-ब्लॉक स्थित पार्क में वृक्षारोपण किया गया। निगम पार्षद योगेश वर्मा ने बताया कि वज़ीरपुर औद्योगिक क्षेत्र के लोगों और कारोबारियों को बेहतर हरित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस पार्क को विकसित किया जा रहा है। इसी सोच के तहत पार्क का नाम "गुरु सुदर्शन वाटिका" रखा गया है।

मन की बात' कार्यक्रम के बाद वज़ीरपुर औद्योगिक क्षेत्र में आयोजित वृक्षारोपण अभियान में शामिल भाजपा नेता
मन की बात' कार्यक्रम के बाद वज़ीरपुर औद्योगिक क्षेत्र में आयोजित वृक्षारोपण अभियान में शामिल भाजपा नेता— Delhi darpan tv

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यह पार्क क्षेत्र के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण हरित स्थल के रूप में विकसित होगा और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ी पहल साबित होगा। योगेश वर्मा लंबे समय से वज़ीरपुर क्षेत्र में वृक्षारोपण अभियान चला रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि उनके प्रयासों से क्षेत्र में बड़ी संख्या में पेड़ लगाए गए हैं और कई स्थानों को हरित स्वरूप देने का काम किया गया है। सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने भी कार्यक्रम के दौरान इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि गुरु सुदर्शन वाटिका को एक आदर्श पार्क के रूप में विकसित करने के लिए हरसंभव सहयोग दिया जाएगा और संसाधनों की कमी विकास कार्यों में बाधा नहीं बनने दी जाएगी। एक मंच पर दिखे भाजपा के नेता, बनी चर्चा कार्यक्रम का एक राजनीतिक पहलू भी चर्चा में रहा। लंबे समय से मतभेदों की चर्चाओं के बीच स्थानीय विधायक पूनम भारद्वाज और निगम पार्षद वीना असीजा एक ही मंच पर नजर आईं। दोनों नेताओं के साथ सांसद प्रवीण खंडेलवाल भी पूरे कार्यक्रम में मौजूद रहे।

हालांकि कार्यक्रम के दौरान दोनों नेताओं के बीच कोई विशेष संवाद देखने को नहीं मिला, लेकिन भाजपा के कई स्थानीय नेताओं की एक साथ मौजूदगी को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजनीतिक हलकों में इसे क्षेत्रीय स्तर पर समन्वय की दिशा में सकारात्मक संकेत के रूप में भी देखा जा रहा है।

कार्यक्रम में जैन समाज के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भी भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान का समर्थन किया।

इनसे संबंधितवज़ीरपुरWazirpurगुरु सुदर्शन वाटिकाGuru Sudarshan Vatikaप्रवीण खंडेलवालPraveen Khandelwalयोगेश वर्माYogesh Vermaपूनम भारद्वाजPoonam Bhardwajवीना असीजाVeena AsejaAjay Khatanaमन की बातMann Ki Baatनरेंद्र मोदीNarendra ModiभाजपाBJPBJP Delhiदिल्ली भाजपाचांदनी चौकChandni Chowkवृक्षारोपणTree Plantationपर्यावरणEnvironmentGreen Delhiवज़ीरपुर औद्योगिक क्षेत्रWazirpur Industrial Areaदिल्ली राजनीतिDelhi Politicsदिल्ली समाचारDelhi NewsAshok Viharअशोक विहारजैन समाजJain SamajLocal PoliticsDelhi Darpan TVदिल्ली दर्पण टीवीPolitical NewsLocal News DelhiBJP Leaders DelhiGuru Sudarshan ParkTree Plantation DriveNarendra Modi Mann Ki BaatDelhi BJP NewsWazirpur NewsNorth West Delhi NewsEnvironmental CampaignGreen Initiative DelhiCivic News Delhi
शेयर

लेखक

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

नई दिल्ली के कनॉट प्लेस में मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर बड़ा प्रदर्शन, कई हिरासत में502

नई दिल्ली के कनॉट प्लेस में मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर बड़ा प्रदर्शन, कई हिरासत में

मतदाता सूची से 13 करोड़ नाम हटाए जाने के विरोध में राजधानी के मध्य क्षेत्र में हजारों लोगों ने किया प्रदर्शन।

दिल्ली में प्रदर्शन से पहले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता अभिजीत दिपके हिरासत में, विरोध में जुटे सैकड़ों लोग607

दिल्ली में प्रदर्शन से पहले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता अभिजीत दिपके हिरासत में, विरोध में जुटे सैकड़ों लोग

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर आयोजित प्रदर्शन से पहले पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी के नेता अभिजीत दिपके को हिरासत में ले लिया।

मॉडल टाउन में चेन स्नैचिंग का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; दो सोने की चेन, खंजर और फर्जी नंबर प्लेट वाली स्कूटी बरामद3.2 हज़ार

मॉडल टाउन में चेन स्नैचिंग का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; दो सोने की चेन, खंजर और फर्जी नंबर प्लेट वाली स्कूटी बरामद

- दिल्ली के मॉडल टाउन में महिला से चेन लूटने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। दो सोने की चेन, खंजर, फर्जी नंबर प्लेट वाली स्कूटी और मोबाइल बरामद।