Saturday, July 27, 2024
spot_img
Homeमनोरंजनमहिलाओं ने पुलिस वालों को राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन

महिलाओं ने पुलिस वालों को राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन

–दिल्ली दर्पण ब्यूरो
दिल्ली। दिल्ली में महिलाओं की सुरक्ष पर पुलिस संवेनदशील हो इस मंशा के साथ महिलाओं ने आज थाना मोरी एन्क्लेव में जाकर पुलिस वालों को राखी बाँधी। इन महिलाओं का कहना था की महिलाएं पुलिस वालों को भाई का दर्ज दे ताकि उनकी सुरक्षा भाइयों की जिम्मेदारी बन जाये। बड़ी संख्या में पहुची इन महिलाओं को निराश उस वक्त हाथ लगे जब थाना स्तर के बड़े अधिकारी ठाणे से नदारद मिले।  लिहाज़ा इन महिलाओं ने सिपाही और हवलदार को ही राखी बाँधी। बदले में पुलिस वालों ने अपने इन बहनों को नेग भी दिए।
रक्षा बंधन के मौके पर बड़ी संख्या में इलाके की महिलाएं महिलाएं सज धज कर अपने इलाके के थाना  मोरी एन्क्लेव एन्क्लेव पहुची। पूजा का थाल ठाणे में ही तैयार किया और फिर हाथों में राखी लेकर अपने भाईयों के प्रति प्रेम का इजहार भी किया। इनका कहना था की ये पुलिस कर्मी दिन रात उनकी सुरक्षा में लगे रहतें है। हम रक्षा बंधन सहित सभी त्यौहार इनके वजह से ही मानतें है। अपने पुलिस भाईयों को राखी बांधकर इन्हें बेहद ख़ुशी हो रही है।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments