Saturday, April 27, 2024
spot_img
Homeअन्यशिक्षाफेडरेशन ऑफ़ अशोक विहार आरडब्लूए की सिटीजन गाइड बुक का विमोचन

फेडरेशन ऑफ़ अशोक विहार आरडब्लूए की सिटीजन गाइड बुक का विमोचन

 

फेडरेशन ऑफ़ अशोक विहार RWA की बहुप्रतीक्षित “सिविक गाइड ” का इन्तजार ख़त्म हुआ और यह डायरेक्टरी अब अशोक विहार के लोगों के हाथ में होगी। अशोक विहार में इस ख़ास सिटीजन गाइड का विमोचन  समारोह भी बेहद ख़ास रहा। यहाँ अशोक विहार के तमाम धार्मिक सामाजिक , व्यापारिक संस्थाएं तो मौजूद थी ही साथ ही स्थानीय नेता भी मौजूद थे। इस सिविक गाइड का विमोचन  केंद्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन की मौजूदगी में प्रसिद्ध समाज सेवी लख्मी चन्द मकरानी और प्रेम सागर गोयल  ने किया –सबसे ख़ास बात यह रही की इस समारोह में पहुचे मुख्य अतिथि डॉ हर्ष वर्धन ने ही  सभी लोगों का स्वागत अपने हाथो ही किया। 
मंच से फेडरेशन के महासचिव प्रमोद कोहली सभी प्रमुख लोगों को मंच पर बुला रहे थे और डॉ हर्षवर्धन सभी का स्वागत कर रहे थे। अपने व्यस्त दिनचर्या से समय निकाल कर काफी देर तक डॉक्टर हर्षवर्धन इस समारोह में मौजूद रहे। अशोक विहार के प्रमुख लोगों के बीच  मानो केंद्रीय मंत्री भी फेडरेशन का हिस्सा बन गए हो। 
कार्यक्रम में मौजूद काँग्रेस के पूर्व विधायक हरिशंकर गुप्ता और आम आदमी पार्टी के मौजूदा विधायक राजेश गुप्ता का स्वागत भी डॉ हर्ष वर्धन ने किया। मौके पर जहाँ केंद्रीय मंत्री ने  डॉ एचसी गुप्ता से अपने दशकों पुराने रिश्तों का जिक्र किया वहीँ डॉ एच सी गुप्ता ने फेडरेशन के इतिहास के साथ साथ उसकी ऐतिहासिक उपलब्धियों का भी जिक्र किया। 
इससे पहले भी फेडरेशन ऑफ़ अशोक विहार, नागिरकों की सूचनाएं देने वाली डायरेक्ट्री प्रकाशित कर समस्त अशोक विहार को एक सूत्र में जोड़ने का काम कर चुकी है। अब यह सिविक गाइड फेडरेशन की तरफ से  दूसरा बड़ा उपहार है जो दिवाली के अवसर पर अशोक विहार की जनता को मिला है। अब अपनी समस्याओं के लिए स्थानीय लोगों को नेताओं और सरकारी दफ्तरों के बार बार चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। बात चाहे सीवर जाम ही हो या बिजली पानी और सड़क या सफाई की ,मामला पुलिस का हो या किसी भी विभाग का, यह गाइड आपको पूरी जानकारी देगी कि आपको किस काम के लिए किस विभाग में और कहाँ जाना है। सुनवाई न होने पर आपको क्या करना है ,RTI कैसे दाखिल करनी है, जबाब न मिले तो क्या और कैसे जबाब हासिल करना है, ये सारी सूचना लोगों को इस गाइड बुक के माध्यम से देने का प्रयास किया गया है।  
फेडरेशन के लिए यह काम आसान नहीं था। इसके लिए कई महीनो की मेहनत और 40 से ज्यादा RTI दाखिल की गयी। इस डायरेक्ट्री के लेखक भारत सरकार में अधिकारी रहे एम पी गुप्ता  ने भी अपने अनुभव सांझा किये और किताब की मुख्य बिंदुओं से लोगों को अवगत कराया। जाहिर है यह डायरेक्ट्री आम लोगों के लिए एक हथियार के रूप में काम करेगी। इस विमोचन समारोह में शायद ही कोइ संस्था ऐसी होगी जिसके प्रमुख प्रतिनिधी इसमें शामिल न रहे हों। यहाँ मौजूद आठ सौ से ज्यादा लोगों को यह डायरेक्टरी बिलकुल मुफ्त दी गई। लोगों को उम्मीद है यह डायरेक्टरी भी अशोक विहार की जीवन रेखा बन जाएगी। 
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments