Saturday, April 27, 2024
spot_img
Homeअन्यशिक्षादिल्ली में "ज्वेल्स ऑफ़ पंजाब" का विमोचन

दिल्ली में “ज्वेल्स ऑफ़ पंजाब” का विमोचन

 

दिल्ली में आज वर्ल्ड पंजाबी ऑर्गनाइजेशन द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमे कॉफ़ी टेबल बुक “ज्वेल्स ऑफ़ पंजाब” का विमोचन किया।  इस कॉफी टेबल बुक को वर्ल्ड पंजाबी ऑर्गनाइजेशन ने मनीष मीडिया के साथ मिलकर तैयार किया। कॉफी टेबल बुक “ज्वेल्स ऑफ़ पंजाब” उन पंजाबियों के बारे में है जिन्होंने देश ही नही पूरी दुनियां में भारत देश का नाम रोशन किया है। इस टेबल बुक के विमोचन के अवसर पर विशेष अतिथि के तौर पर पहुंचे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह,  वायु सेना अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह धनोआ द्वारा इंदरजीत सिंह मेम्बर ऑफ़ पार्लियामेंट सिंगापूर, कंवलजीत सिंह बक्शी मेम्बर ऑफ़ पार्लियामेंट न्यूजीलैंड, अग्यकार सिंह ग्रेवाल अध्यक्ष गोल्डन ग्रेन मिल्स ऑस्ट्रेलिया, सुरिंदर सिंह कंधारी चेयरमैन गुरुद्वारा गुरुनानक दरबार दुबई, राजेश सतीजा अरबपति, यूके जैसे कई और प्रमुख शख्सियतों को अवार्ड से सम्मानित किया गया। पूर्व प्रधानमंत्री और वायु सेना अध्यक्ष के द्वारा 50 से ज्यादा उन पंजाबी शख्सियतों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने पूरी दुनिया में पंजाबी कौम ही नहीं अपने देश का नाम रोशन किया है। वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन के अध्यक्ष विक्रमजीत सिंह सैनी ने कहा कि कॉफी टेबल बुक में पूरी दुनिया से चुने गए 50 लोगों की कहानी है जिन्होंने कड़ी मेहनत कर ऊंचाई को छुआ है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments