Thursday, May 2, 2024
spot_img
Homeअन्यअधिकारी, कर्मचारी और कैदियों ने मिलकर की Green और Clean Jail बनाने...

अधिकारी, कर्मचारी और कैदियों ने मिलकर की Green और Clean Jail बनाने की शुरुआत

फरीदाबाद जिला जेल प्रशासन ने एक नई पहल की शुरुआत करते हुए जेल को ग्रीन जेल, क्लीन जेल बनाने की मुहिम शुरू की है। जेल में बंद करीब ढाई हजार कैदी और जेल कर्मचारियों के साथ पौधा रोपण की शुरुआत हो चुकी है।

जेल में अधिकारी, कर्मचारी और कैदी एक साथ मिलकर पौधा रोपण करते नजर आ रहे हैं। जेल सुपरीटेंडेंट संजीव कुमार की माने तो कैदी हो या कर्मचारी या अधिकारी सभी को अपनी जिम्मेदारी का एहसास होना जरूरी है और ये मुहिम इसी सोच के साथ शुरू की गई है।

उनका कहना है कि 3 हजार पौधे जेल में बंद ढाई हजार कैदी और 500 कर्मचारियों ने एक साथ लगाकर एक नई शुरुआत की है। इतना ही नहीं पौधे लंबे समय तक जीवित रहें, इसको लेकर सभी एक एक पौधा गोद भी लेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments