Friday, April 26, 2024
spot_img
Homeब्रेकिंग न्यूज़फरीदाबाद- अचानक गिरी मकान की छत

फरीदाबाद- अचानक गिरी मकान की छत

फरीदाबाद के पाली क्रेशर जोन में अचानक मकान के छत गिरने से तीन मजदूर गंभीर से घायल हो गए जिनमें एक मजदूर की मौत हो गई इसके अलावा दो मजदूरों को काफी गंभीर चोट आई है। तस्वीरें उस हादसे को बयां कर रही हैं जो फरीदाबाद के पाली क्रेशर जोन में हुआ है। यहां एक मकान की छत अचानक गिर गयी। ये हादसा इतना बड़ा था की उसने एक व्यक्ति की जान ले ली है जबकि दो मजदूर इस हादसे में गंभीर रुप से घायल हो गये। चश्मदीदों के मुताबिक घटना के समय मकान में 3 मजदूर खाना बना रहे थे कि तभी अचानक जोर का धमाका हुआ और छत नीचे आ गिरी जिसमें तीनों दब गए आनन-फानन में सभी को बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक एक मजदूर की मौत हो चुकी थी और 2 को काफी गंभीर चोट आई जिन्हें फरीदाबाद के सिविल अस्पताल में लाया गया।घायलों की पहचान बिजेन्द्र, और मुकेश के रूप में हुई है और मृतक की पहचान कैलाश के रूप में हुई है तीनोऐटा उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। बता दें की घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर्स ने उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। देखिये पूरी खबर…

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments