Thursday, May 2, 2024
spot_img
Homeअन्यकोरोना संकट के साये में सादगी से मना स्वतंत्रता दिवस, तिरंगे को...

कोरोना संकट के साये में सादगी से मना स्वतंत्रता दिवस, तिरंगे को किया सलूट और मन में लिया संकल्प|

मन्नत, दिल्ली दर्पण

अशोक विहार। स्वतंत्रता दिवस पर भी कोरोना का असर देखने को मिला। हर वर्ष इस मौके पर नार्थ दिल्ली के हर इलाक़ में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित करने की होड़ होती थी , लेकिन इस वर्ष कोरोना संकट की वजह से बहुत कम आयोजन हुए। हालांकि इस सबके बावजूद कुछ संस्थाओं और आरडब्लूए ने अपने अपने स्तर पर तिरंगे को सलूट किया। 

अशोक विहार फेज -1 में हमारा परिवार वेलफेयर सोसाइटी ने भी बी ब्लॉक में स्वतंत्रा दिवस समारोह आयोजित किया। इस मौके पर ध्वजा रोहण के साथ साथ मेधावी छात्र -छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। वृक्षा रोपण कर पर्यावरण के बचाओं का भी सन्देश दिया। संस्था से जुड़े प्रमुख पदाधिकरी चंद्र बलवानी ने बताया की इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। इनमें नेता सदन उत्तरी नगर निगम योगेश वर्मा, स्थानीय विधायक राजेश गुप्ता, नार्थ एमसीडी में नेता विपक्ष विकास गोयल सहित सामाजिक धार्मिक संथाओं के लोग भी शामिल हुए।

हल्की यहाँ भी कोरोना के चलते लोग कम ही शामिल हुए। केशव पुरम इलाके में पूर्व विधायक शंकर गुप्ता ने भी अपने कार्यकर्तों और स्थानीय नेताओं के साथ अलग अलग इलाकों में पहुंचे और लोगों को सन्देश दिया। 

स्वतंत्रता दिवस पर नार्थ वेस्ट जिला पुलिस ने भी राष्ट्र ध्वज को सलाम किया। नार्थ वेस्ट डीसीपी जिला कार्यालय में ध्वजारोहण आयोजित किया गया। डीसीपी नार्थ वेस्ट वैजयंता आर्या ने इस मौके पर सभी थाना प्रभारियों को अलर्ट रहने को कहा। 

थाना क्षेत्र पर भी तिरंगा फहराया गया। भारत नगर थाना क्षेत्र में एसीपी अशोक विहार एसएन सुबुद्धि , थाना अशोक विहार नफे सिंह, भारत नगर थाना प्रभारी मोहर सिंह मीणा, और संगम पार्क चौके इंचार्ज आनंद सिंह की मौजूदगी में हुए इस ध्वजारोहण शामिल हुए। पब्लिक की तरफ से आये पुलिस मित्र बबलेश पंडित ने कहा की कोरोना के चलते यह आयोजन बहुत ही सादगी से मनाया गया। 

समस्त इलाके में दिल्ली दर्पण टीवी और अपनी पत्रिका संवाददाता मौजूद रहे। कोरोना का संकट सभी जगह साफ़ देखने को मिल रहा था। इस संकट के बावजूद लोगों की भावना ऐसी थी सभी ने तिरंगे को सलूट भी किया। सभी जगह यह भी देखने को मिला की इस कोरोना संकट पर विजय होने का भरोसा सभी को था। सभी संकल्प ले रहे थे की इसके देश को फिर से विकास की तरफ ले जाना है।  

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments