Friday, April 26, 2024
spot_img
Homeब्रेकिंग न्यूज़टीकाकरण केंद्रों की सख्या और बढ़ाई जायेगी: विधायक शिवचरण गोयल

टीकाकरण केंद्रों की सख्या और बढ़ाई जायेगी: विधायक शिवचरण गोयल

संवाददाता, दिल्ली दर्पण टीवी

मोती नगर। दिल्ली सरकार के सभी अस्पताल कोरोना वैक्सीनेशन के लिए पूरी तरह से तैयार है. इसी क्रम में मोती नगर विधानसभा के विधायक शिवचरण गोयल ने आचार्य श्री भिक्षु अस्पताल में सुबह 11 बजे टीकाकरण अभियान के तहत इसकी शुरुआत की गई।

कार्यक्रम में अस्पताल के सभी डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे। जिसमे 100 लोगों को टीकाकरण करवाया गया। विधायक गोयल जी ने बताया की मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल जी के नेतृत्व में आज से लगभग 81 केंद्रों पर  वैक्सीनेशन का कार्य शुरू किया गया है। दिल्ली के सबसे बड़े कोविड-19  अस्पताल लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल में टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई है।

हफ्ते में चार दिन सोमवार, मंगलवार, गुरुवार, और शनिवार को ही कोविड वैक्सीन लगाई जाएगी। पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाई जाएगी।  जिसमे लगभग 2  लाख 40 हजार  स्वास्थ्य कर्मियों का पंजीकरण किया जा चुका है। इसमें बीमार, गर्भवती महिलाएँ और 12 साल से काम उम्र के बच्चो को टिका नहीं लगाया जायेगा।

इसी तरह प्रत्येक केंद्र पर 100 लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। उन्होंने आगे बताया की   दिल्ली सरकार सभी के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उन्हें अच्छी सुविधा देने के लिया प्रतिबद्ध है। इस अभियान में सभी लोगों का सहयोग जरुरी है। आगे चल कर केंद्रों की संख्या और बढ़ाने पर विचार किया जायेगा।  

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments