Friday, April 26, 2024
spot_img
Homeब्रेकिंग न्यूज़दिल्ली- श्री खाटू श्याम ने दिया सपने में आदेश और ये चमत्कार...

दिल्ली- श्री खाटू श्याम ने दिया सपने में आदेश और ये चमत्कार हो गया – “श्री खाटू श्याम विशाल मंदिर , दिल्ली धाम

-दिल्ली दर्पण ब्यूरो 

दिल्ली। श्री खाटू श्याम बाबा के किसी भक्त ने शायद ही ऐसे कल्पना की होगी कि श्री खाटू श्याम का सबसे बड़ा मंदिर दिल्ली में भी बन सकता है। लेकिन ऐसा होने जा रहा है। दिल्ली में जीटी करनाल रोड पर टिवोली के पास एक लाख वर्ग गज़ भूमि पर श्री खाटू श्याम मंदिर बनने की प्रक्रिया ने बहुत बड़ा स्वरूप ले लिया है। अब दावा किया जा रहा है कि यह दुनिया का सबसे विशाल श्री खाटू श्याम मंदिर होगा और विश्व का यह एक अजूबा देश के प्रमुख धार्मिक पर्यटक स्थल भी होगा। रूप ले लिया है कि वह दुनिया का सबसे बड़ा धाम बन रहा है। इस धाम को बनाने वाले ट्रष्ट “श्री खाटू श्याम विशाल मंदिर , दिल्ली धाम ” से जुडने के लिए श्याम भक्तों और सामाजिक लोगों में जैसे होड़ सी लग गयी है।इस धार्मिक अभियान के पिछले की घटना भी कम रोचक नहीं है।

ट्रष्ट के प्रधान जाने माने समाज सेवी घनश्याम गुप्ता ज़ावेरी का कहना है की उन्हें सपने में श्री खाटू श्याम बाबा ने दर्शन देकर दिल्ली में विशाल मंदिर बनाने का आदेश दिया। उसके उपरान्त वे अपने कुछ ख़ास लोगों के साथ श्री खाटू श्याम मंदिर गए और उसके बाद उन्होंने यह मंदिर बनाने का संकल्प लिया। इस संकल्प के साथ काम शुरू किया तो देखते ही देखते कारवां ऐसा जुड़ा की चमत्कार हो गया। महज तीन महीनें में न केवल जगह का चयन हो गया बल्कि भूमि की रजिस्ट्री के साथ साथ 16 मंजिल भवन का नक्शा भी पास हो गया। अब दावा है की एक लाख वर्ग गज भूमि पर बनाने वाला श्री खाटू श्याम का सबसे बड़ा धाम होगा। अब इसे बाबा का आशीर्वाद कहें या घनश्याम गुप्ता ज़ावेरी का सामाजिक जुड़ाव, अब तक 6 हज़ार से ज्यादा लोग “श्री खाटू श्याम विशाल मंदिर , दिल्ली धाम ” से जुड़ चुकें है।

इस धाम के निर्माण में आयी तेज़ी दिल्ली के श्याम प्रेमियों के साथ साथ तमाम सामाजिक धार्मिक संस्थाओं में चर्चा का विषय बन रही है। इतनी तादाद में तेज़ी से लोगों का जुड़ना जहाँ चर्चा का विषय बनी हुआ है वही इस धाम की विशेषताएं भी किसी अचम्बे से कम नहीं है। लोगों में खासकर अग्रवाल समाज में चर्चाएं चल रही है कि इतनी ज्यादा संख्या में लोगों के जुड़ने की वजह इस धाम की विशेताएं है या घनश्याम गुप्ता ज़ावेरी के प्रति लोगों का जुड़ा और विश्वाश। गौरतलब है की घनश्याम गुप्ता रोहिणी में विश्वस्तरीय “श्री अग्रसेन इंटरनेशनल हॉस्पिटल ” बनाने में मुख्य भूमिका निभा चुकें है। आज श्री अग्रसेन इंटरनेशनल हॉस्पिटल अग्रवाल समाज की देश में सबसे बड़ी और सम्मानित संस्था है। यही वजह है की जब घनश्याम गुप्ता ने विश्वस्तरीय श्री खाटू श्याम का विशाल मंदिर बनाने का संकल्प लेकर समाज के सामने गए तो समाज के प्रमुख लोग जुड़ते चले गए।

दिल्ली में एक लाख वर्ग गज़ भूमि का चयन हुआ वह भी किसी चमत्कार से कम नहीं है। यह भूमि रोहिणी से महज 20 मिनट और इंदिरा गाँधी एयर पोर्ट से महज 12 किलोमीटर की दूरी पर मुख्य दिल्ली हाईवे पर ही है। ऐसी प्राइम लोकेशन पर चारों तरफ से ओपन भूमि का मिलना और इतनी तेज़ी से इस पर काम होना सभी को हैरत में डाल रहा है। 

धाम की प्रमुख विशेषताएं :-

  • 1 इसमें 36 धाम होंगे। किसी भी देवी-देवताओं को मानाने वाले यहाँ आकर दर्शन कर सकतें है।
  • 2 इस मंदिर में राष्ट मंदिर भी होगा जिसे भारत माता का धाम नाम दिया है। 
  • 3 अत्याधुनिक धर्मशाला,4000 व्यक्तियों की क्षमता वाला सभागार , एवं 2000 लोगों की क्षमता वाला विशाल सत्संग भवन। 
  • 4 फाइव स्टार सुविधाओं वाले 300 रूम, मैडिटेशन सेंटर , योग सेंटर  व् धर्मार्थ चिकित्सालय। 
  • 5 800 लोगों के लिए हॉल , रजिस्ट्रड श्याम मंडलों के लिए  फ्री बुकिंग, 20 रुपये प्रतिव्यक्ति खाना 
  • 6 श्याम कुंड ,म्यूजिकल फाउंटेन ,स्माल थिएटर बाबा और अन्य धाम की महिमा और महत्त्व दिखने के लिए

इसके अतिरिक्त अन्य कई विशेषताएं इस शाम को दर्शनीय स्थल बनाएंगी। देश भर में बाबा के चरणों में कुछ समय बिताने की इच्छा रखने वालों के लिए यह पसंदीदा ठिकाना होगा। यहाँ तक पहुंचना भी बेहद आसान होगा। यह प्रस्तावित धाम दिल्ली के किसी बॉर्डर पर नहीं बल्कि दिल्ली में ही है। दिल्ली एयरपोर्ट से 12 किलोमीटर और रोहिणी मॉडल टाऊन जैसे इलाकों से महज 20 मिनट की दूरी पर है। यही खाशियत और टृष्टियों को मिलने वाली सुविधाओं ने अग्रवाल समाज का ही नहीं बल्कि समस्त समाज के लोगों को भी आकर्षित किया है। कोई ट्रष्टी के रूप में जुड़ रहा है तो कोइ भूमि दान कर रहा है। किसी भी रूप में सेवा देने वाले यहाँ एक वर्ग गज़ भूमि का भी दाना कर रहे है। कोइ रूम निर्माण का खर्च दे रहा है तो की अन्य रूप से सहयोग कर रहा है।”श्री खाटू श्याम विशाल मंदिर दिल्ली धाम ” ट्रष्ट के प्रधान घनश्याम गुप्ता ज़ावेरी श्यांम भक्तों से आह्वान कर रहे है की यह पुण्य कमाने का अवसर है। यह पुनीत कार्य एक ऐतिहासिक कार्य होगा। इससे जुड़ने वाले और उनकी पीढ़ियां खुद पर गर्व करेंगी की वे इस धार्मिक अभियान में भागीदारी होंगे। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments