Friday, April 26, 2024
spot_img
Homeअन्यदिल्ली: JNU में संदिग्ध हालत में मिला महिला का शव, जांच में...

दिल्ली: JNU में संदिग्ध हालत में मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

नेहा राठौर

जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी से एक हैरान करने देने वाला मामला सामने आया है जहां एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। महिला का नाम माधुरी कुमारी बताया जा रहा है। महिला शादी शुदा थी। उनके पति का नाम संतोष है। वह जेएनयू से ही BSc का कोर्स कर रहे हैं।

पुलिस को घटना की जानकारी गुरुवार सुबह मिली थी। सूत्रों के मुताबिक महिला का शव ब्रह्मपुत्र हॉस्टल के नीचे मिला है। इस कारण आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस इस जांच में जुटी है कि महिला ने खुद हॉस्टल की दूसरी मंजिल से छलांग लगाई थी या किसी ने उसे धक्का दिया या फिर वह खुद गलती से वहां से गिर गई।

इस मामले की जांच वसंत कुंज थाने की पुलिस द्वारा की जा रही है। मृतक महिला की उम्र करीब 26 साल की बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने बताया कि माधुरी काफी समय से बीमार चल रही थी, जिसके कारण वह डिप्रेशन में चली गई थी। बता दें कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं किया गया है। आगे की जांच जारी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments